{"_id":"652af62fad1f4f715409c9aa","slug":"punjab-resident-helper-murdered-panipat-news-c-244-1-pnp1004-7660-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पंजाब निवासी कंबाइन हेल्पर की गढ़ी त्यागन में हत्या, कंबाइन मालिक व चालक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पंजाब निवासी कंबाइन हेल्पर की गढ़ी त्यागन में हत्या, कंबाइन मालिक व चालक पर केस
विज्ञापन
समालखा। समालखा के गढ़ी त्यागन गांव में पंजाब के पटियाला निवासी एक कंबाइन मशीन के हेल्पर की हत्या कर दी गई। उसके सिर व शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने कंबाइन मालिक और चालक पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पहले पुलिस ने इसमें 174 की कार्रवाई की थी। अब मामले में हत्या की धारा जोड़ी है। आरोपियों ने हेल्पर को पेट में दर्द होने की सूचना परिजनों को दी थी।
पंजाब के पटियाला जिला निवासी मनदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके मामा जगतार सिंह करतारपुर कॉलोनी रवास ब्राह्मणा जिला पटियाला पंजाब निवासी समालखा के गढ़ी त्यागन गांव में कंबाइन मशीन पर हेल्पर थे। वह आठ अक्तूबर को कंबाइन मशीन पर बतौर हेल्पर आए थे। 12 अक्तूबर को उसके पास गढ़ी त्यागन से मामा के मोबाइल से फोन आया कि जगतार सिंह के पेट में दर्द हो गया है। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। इसके कुछ देर बाद फोन आया कि उसकी मौत हो गई। उसका शव सरकारी अस्पताल में रखा है। सूचना मिलते ही वह अपने मामा के ताऊ के बेटे सुरमक सिंह निवासी गांव हसनपुर जिला पटियाला व गुरबचन सिंह निवासी लानरी जिला पटियाला के साथ सरकारी अस्पताल समालखा पहुंचा। वहां मामा के शव की शिनाख्त की। हल्दाना चौकी पुलिस ने 13 अक्तूबर को शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे। इस पर पुलिस को शिकायत देकर कंबाइन मालिक विकास व चालक मोनू पर हत्या करने का शक जाहिर किया। समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि पहले पुलिस ने इस मामले में 174 की कार्रवाई की थी, लेकिन डाॅक्टर की रिपोर्ट में चोट के निशान पाए जाने व शिकायत के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।