फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Public toilets were cleaned and locked.

Panipat News: सार्वजनिक शौचालयों की कराई सफाई, लगा दिए ताले, परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Public toilets were cleaned and locked.
पानीपत। शहर के सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का काम मंगलवार को समाप्त हो चुका है। जिसके बाद बुधवार से इन शौचालयों पर ताले लगा दिए गए। जिसकी वजह से शहर के लोग खुले में शौच करने को मजबूर हो रहे हैं। निगम ने शौचालयों की सफाई का काम दिल्ली की एजेंसी को करीब 80 लाख रुपये सालाना में दिया था। इसके अलावा करीब 24 लाख से इनकी रिपेयरिंग अलग से कराई गई थी।
विज्ञापन

शहर में 35 जगहों पर ये सार्वजनिक शौचालय बने हुए हैं। बुधवार को इनके बंद होने की वजह से दिन भर शहर के लोगों को शौच के लिए भटकना पड़ा। विशेष बात ये है कि इनमें से कई शौचालय तो एलिवेटेड पुल के नीचे और शहर के बाजारों के बिल्कुल पास हैं। जिनकी लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत होती है लेकिन ऐसी स्थिति में इन पर ताला लटकाना लोगों के लिए परेशानी देने वाला साबित हुआ। दूसरी ओर निगम अधिकारियों का कहना है कि आचार संहिता के चलते किसी भी प्रकार के नए काम की शुरुआत ऐसे नहीं की जा सकती। इसके लिए मुख्यालय और चुनाव आयोग से अनुमति लेने की आवश्यकता होती है। शौचालय जैसे सुविधा के लिए मुख्यालय पत्राचार किया गया है। इसमें अगर मुख्यालय की ओर से आवश्यकता को देखते हुए टेंडर या समय बढ़ाने की अनुमति मिलती है तो उसके अनुसार ही काम किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर के सामुदायिक केंद्रों और सार्वजनिक स्थानों पर करीब 35 शौचालयों का निर्माण कराया है। इनमें एलिवेटेड पुल के नीचे वाले पांच शौचालय भी शामिल हैं। जिनको रिफाइनरी के सीएसआर फंड से जनहित में बनवाए गए थे। अब निगम के पास ही इनकी सफाई और रखरखाव का काम है। इन शौचालयों पर ताले लटके हुए हैं। जो शहर के लोगों के लिए परेशानी की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
इस पर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र नरवाल का कहना है कि निगम की ओर से मुख्यालय पत्राचार किया गया है। जैसे ही अनुमति मिलेगी उसके हिसाब से आगे काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed