फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Protested against police action on farmers

Panipat News: किसानों पर पुलिस कार्रवाई का किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Protested against police action on farmers
पानीपत। संयुक्त किसान मोर्चा जिला तालमेल कमेटी ने सीटीएम टीनू पोसवाल को राज्यपाल और पंजाब सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पंजाब के किसानों के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में संयुक्त किसान मोर्चा जिला सह संयोजक एवं सीटू मजदूर संगठन के राज्य सचिव सुनील दत्त, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव राजपाल गाहल्याण, सीटू जिला सचिव जयभगवान, कोषाध्यक्ष नवीन सपड़ा व भारतीय किसान यूनियन राजवीर सिंह शामिल रहे। सुनील दत्त ने कहा कि पिछले कुछ समय से पंजाब सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर किसानों की जायज मांगों के लिए चल रहे संघर्ष के खिलाफ पुलिस के जरिए दबाने में लगी हुई है। संविधान में प्रत्येक नागरिक को अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष करने का मौलिक और लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा ने चंडीगढ़ में पांच मार्च से किए सात दिवसीय धरने को पूरे प्रदेश को खुली जेल में तब्दील कर दिया गया। केंद्र सरकार के मंत्रियों से बातचीत कर लौट रहे किसान नेताओं को 19 मार्च को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed