फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Protest against former CM Manohar Lal in Shahpur, black flags shown

Panipat News: पूर्व सीएम मनोहर लाल का शाहपुर में विरोध, काले झंडे दिखाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Protest against former CM Manohar Lal in Shahpur, black flags shown
इसराना (पानीपत)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के करनाल प्रत्याशी मनोहर लाल का वीरवार को रोड शो के दौरान इसराना के शाहपुर गांव में विरोध किया गया। ग्रामीण महिला और पुरुषों ने उनको काले झंडे दिखाए। वहीं मतलौडा में मनोहर लाल के पहुंचने से पहले आधा दर्जन किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यहां ग्रामीणों के विरोध में चलते पूर्व सीएम का चार घंटे चलने वाला रोड शो दो घंटे में ही पूरा कर लिया गया। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए थे।
विज्ञापन

पूर्व सीएम मनोहर लाल वीरवार को सायं चार बजे कैथ गांव में पहुंचे। वे यहां से गोहाना-पानीपत नेशनल हाईवे पर रोड शो करते हुए शाहपुर पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने सड़क पर उनको काले झंडे दिखाए। डीएसपी मुख्यालय धर्मबीर खर्ब ने काफी मशक्कत के बाद उनको सड़क से पीछे हटाया। पूर्व सीएम शाहपुर गांव में ग्रामीणों को संबोधित करने लगे तो ग्रामीणों ने यहां भी टेंट से निकलकर उनको काले झंडे दिखाए। वे शाहपुर से खलीला माजरा, अहर, अलूपुर, भंडारी, वैसर, मतलौडा, भालसी, ऊटला व खुखराना होते हुए सौदापुर पहुंचे। इसके बाद पानीपत के लिए निकल गए। मतलौडा में उनके पहुंचने से पहले भाकियू के पूर्व ब्लॉक प्रधान रामनिवास देशवाल की अगुवाई में विरोध करने की तैयारी में बैठे लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूर्व सीएम का शाम को आठ बजे तक चलने वाला रोड शो शाम करीब छह बजे ही पूरा हो गया। भाकियू से सत्यनारायण कुंडू, शमशेर डिडवड़ी, मनोज नौल्था, राजेंद्र दहिया, दिलबाग बिंझौल प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed