फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Protest against construction of tower without permission

Panipat News: बिना अनुमति टावर लगाने के विरोध में किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Protest against construction of tower without permission
पानीपत। वार्ड नंबर दो के नूरवाला के पास स्थित हरिसिंह कॉलोनी की गली नंबर तीन में अवैध तरीके से मोबाइल टॉवर लगाया जा रहा है। इसके विरोध में कॉलोनी के करीब चार दर्जन लोग सोमवार को नगर निगम के ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स कार्यालय पहुंचे। यहां अधिकारी नहीं मिले तो लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि रिहायशी आबादी में अवैध तरीके से टावर लगाया जा रहा है। जबकि इसकी अनुमति निगम से नहीं ली गई है। टावर लगवाने वाले लोग दबंग हैं। जो आसपास के लोगों को डरा धमका रहे हैं। निवर्तमान पार्षद पवन गोगलिया को भी इस बारे शिकायत दी गई लेकिन उन्होंने कोर्ट कचहरी और पुलिस का रास्ता दिखा दिया, कोई सहयोग नहीं किया। परेशान होकर लोगों को निगम कार्यालय में आना पड़ा।
विज्ञापन

कॉलोनी के सतपाल, सचिन, सुमित, रीना, राजबाला, सौरव, मूर्ति, बिमलेश, इंद्रेष, प्रेमो समेत अन्य लोगों ने कहा कि उनकी गली में शिव हैंडलूम के पास एक प्लाट में ये टॉवर लगाया जा रहा है। इससे कॉलोनी के सभी लोग परेशान हैं। मोबाइल टावर लगाने का काम कई दिनों से किया जा रहा है। इसकी खुदाई करके यहां टॉवर के लिए एंगल तक लगाई जा रही हैं। ये टावर घनी आबादी के बीच लगाया जा रहा है। जिसका दुष्प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
विज्ञापन

मोबाइल टावर से निकलने वाले विकरणों से आसपास के लोगों में कैंसर, थाईराइड, दमा की परेशानी बढ़ जाती है। लोगों ने कहा कि टावर का दुष्प्रभाव सबसे ज्यादा छोटे बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवतियों पर पड़ता है। इस टावर को चलाने के लिए जनरेटर का भी इस्तेमाल होगा जिससे होने वाले प्रदूषण से लोगों का जीना मुहाल हो जाएगा। इस बारे टावर लगाने वाले मालिक से कहा तो वे लोगों को धमकी देने लगे। उन्होंने कहा कि अगर मौके पर टावर लगा तो फिर से इसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले पर वार्ड के निवर्तमान पार्षद पवन गोगलिया ने कहा कि इस विषय में लोग उनसे मिले थे। हमारे पास ऐसी कोई शक्ति नहीं है जिससे हम टावर लगाने से किसी को मना कर सके। लोगों को सुझाव दिया था कि वे कोर्ट से स्टे ले सकते हैं या पुलिस को शिकायत दे सकते हैं।
वर्जन:
मामला संज्ञान में नहीं है। इस बारे में मौके पर जाकर जांच की जाएगी। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
योगेश तोमर, एटीपी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed