फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Protest against attack on operator

Panipat News: परिचालक पर हमले के विरोध में प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Protest against attack on operator
पानीपत। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चे ने पानीपत डिपो में बुधवार सुबह 10 से 12 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया। इसकी अगुवाई डिपो साझा मोर्चा सदस्य अनिल कुंडू, रामनिवास रावल, राजेंद्र रोड़ ने की।
विज्ञापन

संचालन डिपो सचिव विनोद मलिक व वरिष्ठ उप प्रधान सुभाष योगी ने किया। जिसमें फतेहाबाद डिपो के परिचालक कृष्ण कुंडू पर ड्यूटी के दौरान हमला करने के आरोपियों को गिरफ्तार न करने पर रोष जताया।
विज्ञापन

राज्य नेता सुल्तान मलिक, व कृष्ण नौहरा ने कहा कि 16 जून को हरियाणा राज्य परिवहन फतेहाबाद डिपो की बस हरिद्वार से फतेहाबाद जा रही थी। जब हिसार बस अड्डे पर पहुंची तो सवारियों के साथ कुछ लड़के भी बस में बैठ गए। परिचालक कृष्ण कुंडू ने एक युवक को टिकट लेने के लिए कहा तो उसने टिकट न लेने का जवाब दिया और ढंडूर उतार देने की कही। परिचालक ने लंबे रूट की होने पर ढंडूर स्टॉप नहीं होने की बात कही। इसके बाद युवक परिचालक से झगड़ा करने लगा और अपने 10-15 साथियों को बुला लिया। परिचालक को हमले में गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज आग्रोहा अस्पताल में चल रहा है। यूनियन नेताओं ने पुलिस और प्रशासन को कार्रवाई नल करने पर हड़ताल तेज करने की चेतावनी दी। इसी प्रकार 15 मई को जीरकपुर में चंडीगढ़ डिपो के चालक अमित व परिचालक हिम्मत पर जानलेवा हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed