फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Proposals for development works approved in D Plan meeting

Panipat News: डी प्लान की बैठक में विकास कार्यों के प्रस्ताव किए मंजूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
Proposals for development works approved in D Plan meeting
पानीपत। जिले में डी-प्लान के अंतर्गत होने वाले विकास कार्यों के करीब 40 प्रस्तावों को चेयरमैन एवं कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मंजूरी दे दी है। विधायकों से उनके प्रस्तावित कामों को 10 दिन में देना होगा। इसके साथ विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जिला सचिवालय के प्रथम तल स्थित कांफ्रेंस हॉल में सोमवार को डी प्लान की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने की। बैठक में पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज और इसराना से कांग्रेस विधायक बलबीर वाल्मीकि शामिल रहे। उन्होंने अपने-अपने विस क्षेत्र के विकास कार्यों को रखा। कंवरपाल गुर्जर ने दस दिन में सभी प्रस्ताव लेकर इन पर काम करने के आदेश दिए। उन्होंने पिछले विकास कार्याें की समीक्षा कर इनको गति देने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कम समय में ज्यादा से ज्यादा काम कर विकास कार्यों को तेज करने के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि सभी विधायक अपनी विधानसभा के अंतर्गत विकास कार्यों के प्रस्ताव भेज दें। ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सकें। डी-प्लान में चारों विधानसभा के साथ सांसद के प्रस्तावों को प्रमुखता के साथ शामिल किया जाता है।
विज्ञापन


खेल, शिक्षा और आंगनबाड़ी के कार्यों की समीक्षा की
कृषि मंत्री को खेल, शिक्षा व आंगनबाड़ी से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। एडीसी डॉ. पंकज ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट मंत्री के सामने रखी। कांग्रेस के इसराना विधायक बलबीर वाल्मीकि ने अपने हलके में विकास कार्यों की मांग रखी। मंत्री ने उनको विकास कार्य प्रशासन को उपलब्ध कराने की बात कही। मंत्री ने समाधान शिविरों के समय में भी परिवर्तन करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि नौ जुलाई को जिले में लगने वाले समाधान शिविर का समय 10 से 12 बजे तक किया जाएं। शिकायतकर्ता सुबह नौ बजे का समय जल्द होने के कारण पहुंच नहीं पाते हैं। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने विकास कार्यों को लेकर मंत्री के सामने कई बिंदुओं को रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed