फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Property tax management system closed, people returned empty handed from the c

Panipat News: प्रॉपर्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम बंद, निगम से बैरंग लौटे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Property tax management system closed, people returned empty handed from the c
पानीपत। शहरी स्थानीय निकाय का यूएलबी एनडीसी पोर्टल शुक्रवार को इतना धीमा हो गया कि कोई भी फाइल इस पर प्रोसेस नहीं हो सकी। जिससे शहर के लोगों को घंटों इंतजार के बाद बैरंग लौटना पड़ा। इसकी वजह से न तो शहर के लोग अपना निगम से नो ड्यूज सर्टिफिकेट ले सके और न ही टैक्स जमा करवा पाए। दिन भर इंतजार के बाद लोगों को निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि पोर्टल कई बार बंद होकर चालू भी हो गया था। जिसकी वजह से परेशानी हुई है। बीच में पोर्टल कई बार सही तरीके से चला भी है। जब भी पोर्टल चलता तो लोगों के काम करना शुरू कर देते। ये परेशानी वीरवार से आ रही है। प्रदेश भर के 89 निकायों में इसी पोर्टल से काम हो रहा है। संभावना है कि टैक्स में छूट के अंतिम दिनों में सर्वर पर ज्यादा लोड होने की वजह से ये डाउन हो गया हो।
विज्ञापन


दूसरी ओर निगम के कैंप में भी कुछ यही हाल रहा। हालांकि इन कैंप में 109 लोगों का डाटा अपडेट करने के साथ 204 स्वयं सत्यापन भी कराया। अब तक निगम 2699 लोगों का रिकॉर्ड अपडेट और 2578 की संपत्तियों का स्वयं सत्यापन करा चुका है। इसकी कड़ी में सोमवार को मॉडल टाउन के मुल्तान भवन में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक कैंप लगाया जाएगा। मंगलवार को बाल विकास स्कूल के गेट नंबर तीन के पास सामुदायिक केंद्र में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

29 तक है छूट शहर के लोग उठाएं लाभ
नगर निगम कर अधीक्षक कुलदीप राणा ने बताया कि कई बार पोर्टल धीमा हो जाता है लेकिन जैसे ही सुचारू चलता है कर्मचारी उस पर काम करना शुरू कर देेते हैं। संपत्ति कर के ब्याज पर छूट 29 फरवरी तक जारी रहेगी। लोगों को अपनी त्रुटियां ठीक करवाने के साथ स्वयं सत्यापन भी छूट दी जा रही है। शहर के लोगों ने निगम के कैंप का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed