फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Property tax adhoc committee meeting inside, uproar outside

भीतर प्रॉपर्टी टैक्स एडहॉक कमेटी की बैठक, बाहर हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Property tax adhoc committee meeting inside, uproar outside
पानीपत। पालिका बाजार कार्यलय में बैठक में मौजूद कमिश्नर,मेयर व पार्षद। - फोटो : Panipat
पानीपत। प्रॉपर्टी टैक्स एडहॉक कमेटी की एक बैठक शुक्रवार को पालिका बाजार निगम के आयुक्त कार्यालय में चलती रही जबकि शहर के लोग बाहर हंगामा काटते रहे। मौके पर पहुंचे पार्षद रविंद्र भाटिया ने निगम कार्यालय का दौरा करते हुए ऑफलाइन जमा होने वाली फाइलों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब निगम ऑनलाइन फाइलें जमा करवाने की बात कहता है तो ये ऑफलाइन फाइलें कहां से आ गई।
विज्ञापन

इसके बाद निगम आयुक्त ने सभी लोगों को आश्वासन दिया कि बैठक के बाद सभी की समस्याओं को सुना जाएगा, लेकिन बैठक के ज्यादा देर चलने की वजह से लोग आयुक्त कार्यालय के बाहर शोरशराबा करते रहे। इसके बाद अधिकारियों ने समझाया कि अब उनकी पेंडिंग फाइलों का जल्द ही समाधान करवाया दिया जाएगा। इसी मुद्दे को लेकर बैठक बुलाई गई है ताकि इस विषय पर आगामी रणनीति बनाई जा सके।
विज्ञापन

निगम सदन में प्रॉपर्टी आईडी और एनडीसी से परेशानी का मुद्दा सबसे ज्यादा गूंजा। इसे देखते हुए सदन में ही तुरंत प्रभाव से सात एडहॉक कमेटियों की घोषणा तक की गई। इसके अगले ही दिन पालिका बाजार निगम के प्रॉपर्टी टैक्स कार्यालय में एडहॉक कमेटियों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। ये करीब दो से तीन घंटे तक चली जबकि बाहर पहले से ही इंतजार कर रहे लोगों ने निगम कार्यप्रणाली की जमकर फजीहत उड़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ घंटों तो कुछ महीनों से कर रहे इंतजार
प्रॉपर्टी आईडी और एनडीसी से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे सहिल, जितेंद्र, मनीष, पवन कुमार, कृष्ण, मंजीत, सचिन, वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी फाइलों को कई कई दिन, सप्ताह और महीने तक हो चुके हैं। जब भी वे निगम कार्यालय में आते हैं या तो कर्मचारी नहीं मिलते, मिलते हैं तो दोबारा आने की बात कहते हैं। रोजाना निगम कार्यालय के चक्कर काटना उनके लिए मुसीबत बन चुका है। कभी पालिका बाजार में भेजा जाता है तो कभी देवीलाल कॉम्प्लेक्स में भेजा जाता है। वे निगम के चक्कर काट काट कर परेशान हो चुके हैं।

सभी समस्याओं का होगा समाधान- आयुक्त
लोगों की परेशानी को देखते हुए निगम ने नई कार्यप्रणाली बनाई है। इससे शहर के लोगों की प्रॉपर्टी आईडी और एनडीसी से संबंधित सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। -आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।

नगर निगम कार्यालय में खड़े लोग।

नगर निगम कार्यालय में खड़े लोग।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed