फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Property ID being made from fake affidavits, the commissioner caught the mess

फर्जी शपथपत्रों से बन रही प्रॉपर्टी आईडी, आयुक्त ने पकड़ा गड़बड़झाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Property ID being made from fake affidavits, the commissioner caught the mess
पानीपत। प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के बाहर खड़े होकर खुद लोगों के दस्तावेज चेक करते हुए निगम आयुक्त ? - फोटो : Panipat
पानीपत। संपत्ति कर में श्रेणी बदलाव से लेकर नाम बदलवाने की प्रक्रिया में फर्जी शपथपत्र इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इस गड़बड़झाले का पता तब चला, जब सोमवार को आयुक्त ने एक युवक को फर्जी शपथपत्र के साथ रंगेहाथों पकड़ लिया। युवक से बरामद फर्जी शपथपत्र में शपथकर्ता के हस्ताक्षर तक नहीं थे, लेकिन वह नोटरी से सत्यापित था। आयुक्त ने फर्जी दस्तावेजों को जब्त कर जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि युवक को केंद्र से बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को निगम आयुक्त एक्शन मोड में दिखे। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी प्रॉपर्टी कर शाखा में ही आयुक्त सोमवार को बैठे और पूरी निगरानी रखी। शाखा के दौरे के दौरान आयुक्त वहां मौजूद बाहरी लोगों से पूछताछ करने लगे। प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए आए इन लोगों के दस्तावेज चेक किए तो एक युवक के पास फर्जी शपथपत्र मिला। इस पर उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी कि शाखा में जिसके नाम संपत्ति होगी, सिर्फ वही मौजूद रहेगा। किसी प्रकार का गड़बड़झाला सामने आया तो सख्त कार्रवाई होगी। निगम आयुक्त ने पालिका बाजार में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर काम की समीक्षा की।
विज्ञापन

किसी वजह से परिवार का सदस्य आएगा तो दिखाना होगा प्रमाणपत्र
निगम आयुक्त ने आदेश किया कि कर शाखा में जिसके नाम पर संपत्ति है, उसे ही मौजूद रहना होगा। अगर किसी वजह से संपत्ति मालिक की जगह परिवार का कोई सदस्य आता है तो उसे प्रमाणपत्र दिखाना होगा। उसे यह साबित करना होगा कि उसका संपत्ति मालिक से क्या संबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका बाजार में ही लगाया दफ्तर
निगम आयुक्त ने पालिका बाजार के प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में ही अपना दफ्तर लगाया। यहीं प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के अधिकारियों व कर्मचारियों समेत निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों की भी बैठक ली। आयुक्त ने कहा कि वे आगे से इसी कार्यालय से बैठकर काम करेंगे ताकि निगम में कोई दलाल प्रवेश न कर सके और निगम पर लगने वाले भ्रष्टाचार के आरोपों से भी निजात मिले।

खुद रखेंगे पूरी निगरानी, होगी सख्त कार्रवाई
नगर निगम के सभी कामों पर अब सतर्कता के साथ खुद निगरानी की जाएगी। हर काम की समीक्षा होगी। निगम में दलालों के प्रवेेश पर अंकुश लगाने के लिए प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में ही अपना कार्यालय लगाया जाएगा। आज भी कई लोगों के दस्तावेजों को चेक किया गया। इनमें गड़बड़ी मिली तो उनको लौटा दिया गया। अगर कहीं कोई लापरवाही मिली तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। -आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed