फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Property dealer commits suicide by jumping into canal

Panipat News: प्रॉपर्टी डीलर ने नहर में कूदकर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Property dealer commits suicide by jumping into canal
पानीपत। प्रॉपर्टी विवाद के चलते जानलेवा हमले के मामले में आरोपी सेक्टर 13-17 के प्रॉपर्टी डीलर सुनील उर्फ बिट्टू सलूजा (45) ने वीरवार सुबह दिल्ली पैरलल नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब नौ बजे उनका शव पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में कश्यप कॉलोनी के पास नहर से बरामद किया गया है।
विज्ञापन

जेब से मिले मोबाइल फोन से नंबर लेकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने दूसरे पक्ष के तीन व्यक्तियों पर झूठे मामले में फंसाने के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि जानलेवा हमले में उनका नाम झूठा लिखवाया गया था। जिससे वह तनाव में थे। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर तीन प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे कश्यप कॉलोनी के पास दिल्ली पैरलल नहर में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। नहर से शव निकालकर शिनाख्त कराई। पुलिस ने मृतक की जेब से मोबाइल फोन बरामद किया। जिसके आधार पर मृतक की शिनाख्त सेक्टर-13-17 निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुनील सलूजा के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि सुनील सुबह सात बजे घर से निकले थे। इसके बाद उन्होंने तहसील कैंप में रहने वाली अपनी बहन को फोन कर आत्महत्या करने की सूचना दी थी और नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बेटे रौनक सलूजा ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि उनके पिता प्रॉपर्टी का काम करते थे। आठ सितंबर को थाना मॉडल टाउन क्षेत्र की फौजी कॉलोनी में प्रॉपर्टी विवाद में फायरिंग हुई थी। जिसमें धर्मराज, सुरेंद्र और संजय सैनी ने उनके पिता का नाम झूठा लिखवा दिया था। जिस समय वारदात हुई थी उस समय वह मौके पर भी नहीं थे। मुकदमे में नाम आने के बाद से ही वह तनाव में चल रहे थे। जिस कारण उन्होंने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धर्मराज, सुरेंद्र और संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

आठ सितंबर को दर्ज हुई थी एफआईआर : आठ सितंबर को मॉडल टाउन शांतिनगर निवासी धर्मराज ने मॉडल टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उन्होंने वर्ष 2023 में सेक्टर 13-17 निवासी सुनील सलूजा व शांतिनगर निवासी तेजवीर के साथ मिलकर सिवाह के नजदीक डाडौला में चार एकड़ कृषि भूमि खरीदी थी। जिसके हिस्से कर आपस में बांट लिया था। लेकिन सुनील व तेजवीर और हिस्सा मांग रहे थे। सात सात सितंबर को आरोपियों ने उनके फौजी नगर निवासी प्लॉट पर गड़्ढे खोद दिए थे। आठ सितंबर को जब वह और उसका भाई सुरेंद्र गड्ढे भरवा रहे थे तो आरोपियों ने हमला कर दिया था। जिसमें गोली लगने से सुरेंद्र घायल हो गए थे। इस मामले में सुनील को भी आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed