{"_id":"6944719f95779abd5301c87b","slug":"property-dealer-commits-suicide-by-jumping-into-canal-panipat-news-c-244-1-pnp1006-149066-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रेलवे स्टेशन पार्किंग में हंगामा, चाबी न देने पर गार्ड ने कर्मचारी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रेलवे स्टेशन पार्किंग में हंगामा, चाबी न देने पर गार्ड ने कर्मचारी को पीटा
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो पर स्थित पार्किंग में वीरवार को कार्यरत एक कर्मचारी के साथ रेलवे लॉबी गार्ड द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।
घटना वीरवार सुबह की है, जब वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ। मतलौडा निवासी टिंकू ने बताया कि वह रेलवे के गेट नंबर दो पर बनी पार्किंग में कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। वीरवार सुबह करीब छह बजे रेलवे लॉबी में तैनात गार्ड अमित ड्यूटी पर जाने के लिए अपना वाहन खड़ा करने वहां पहुंचा। इसी दौरान गार्ड ने पास ही स्थित रेलवे वर्कशॉप में लगे ताले की चाबी टिंकू से मांगी।
टिंकू के अनुसार उसने गार्ड को बताया कि उसके पास उस ताले की चाबी नहीं है। इस पर गार्ड ने ताला तोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान गार्ड को शक हुआ कि पार्किंग कर्मचारी उसका वीडियो बना रहा है। इसी बात को लेकर गार्ड भड़क गया और उसने टिंकू के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के समय मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों और लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट में टिंकू को चोटें आईं, जिसके बाद उसने घटना की शिकायत जीआरपी थाने में दी। संवाद