फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Property dealer and his family held hostage

प्रॉपर्टी डीलर व उसके परिवार को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाकर जमीन में मांगा हिस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Property dealer and his family held hostage
पानीपत। सोनीपत के प्रॉपटी डीलर एवं उसके परिवार को पिस्तौल के बल पर बंधक बना लिया गया। प्रॉपर्टी डीलर से बंधक बनाने वालों ने उनकी भूमि में हिस्सा मांगा। जमीन नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसकी कार को संजय चौक के पास रुकवाया और पिस्तौल के बल पर उन्हें बंधक बनाकर टोल प्लाजा पर ले गए थे। प्रॉपर्टी डीलर ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सोनीपत के सेक्टर-23 निवासी प्रॉपर्टी डीलर विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को वह अपनी पत्नी एवं पांच माह की बेटी के साथ मौसी सावित्री के घर जा रहा था। रास्ते में संजय चौक के पास उसके सामने चल रही कार ने अपनी गति अचानक धीमी कर दी। जिसकी वजह से उसे कार रोकनी पड़ी। उनकी कार के पीछे भी एक कार थी, जिससे तीन युवक उतरकर उनके पास आए। उनमें से एक सोनीपत के गांव नादनौर निवासी आनंद था। उसके हाथ में पिस्तौल थी। आनंद ने उस पर पिस्तौल तानकर कहा कि उसका टाइम खत्म हो गया और चुपचाप कार से बाहर आ जा। उसने आनंद को कहा कि उसके साथ उसकी पत्नी और बच्ची है, लेकिन वह पिस्तौल लेकर उनकी कार में बैठ गया और कहा कि चुपचाप कार को चला ले। उन पर आनंद ने पिस्तौल तान दी थी। वह बार-बार जान से मारने की धमकी देकर कह रहा था कि उसकी बहालगढ़ वाली जमीन में उसकी भी जमीन निकलती है। जमीन वापस दे दो नहीं तो वह जान से मार देगा। आनंद उन्हें टोल प्लाजा पर कार के शोरूम में सामने ले गया और उसे जान से मारने की धमकी देकर कार से नीचे उतर गया। उसने उसके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed