फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Properties of two tax defaulters sealed in Vikas Nagar and Krishnapura

Panipat News: विकास नगर और कृष्णपुरा में दो टैक्स बकायादारों की प्रॉपर्टी सील

Sat, 01 Nov 2025 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 01 Nov 2025 03:23 AM IST
विज्ञापन
Properties of two tax defaulters sealed in Vikas Nagar and Krishnapura
पानपीत। नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों पर सख्ती शुरू कर दी है। निगम की टीम ने शुक्रवार काे विकास नगर और कृष्णपुरा में दाे प्राॅपर्टी को सील का दिया है। दाेनों पर करीब सात लाख रुपये का टैक्स बकाया है। निगम इनको नोटिस भी दे चुका है। बावजूद इसके टैक्स राशि जमा नहीं कराई। निगम ने बाकी बकायादारों पर भी कार्रवाई करने की कही है।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर में करीब 22 कराेड़ रुपए प्राॅपर्टी टैक्स के दो हजार बकायादाराें काे नाेटिस दिए हैं। इनको लगातार नोटिस दिए जा रहे हैं। निगम की टीम ने अंतिम नाेटिस इनके भवन के बाहर गेट या दीवार पर चस्पा किए हैं। इनमें से ज्यादातर ने अब टैक्स जमा नहीं कराया है। नगर निगम की टीम शुक्रवार को विकास नगर और कृष्णपुरा में पहुंची। दोनों मालिकों पर सात लाख रुपये का टैक्स बकाया था। निगम की टीम के कहने के बाद भी टैक्स जमा नहीं कराया। टीम ने दोनों प्रॉपर्टी को सील कर दिया। नगर निगम के अतिरिक्त विवेक चौधरी ने कहा कि टैक्स बकायादारों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इनको नोटिस दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed