फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Promotion of products received from stalls, orders received

स्टॉल से मिला उत्पादों को बढ़ावा, मिले ऑर्डर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Promotion of products received from stalls, orders received
पानीपत। पानीपत रेलवे स्टेशन पर अचार व टेक्सटाइल उत्पादों का स्टॉल लगने का प्रथम चरण पूरा हो चुका है। अब छह महीने तक अलग-अलग घरेलू उत्पादों के स्टॉल लगेंगे। 15 दिन तक लगे अचार व टेक्सटाइल उत्पादों के स्टॉल की दिल्ली से अहमदाबाद तक चर्चा रही। उत्पादों को बढ़ावा मिलने के साथ उद्यमियों को नए ऑर्डर भी मिले हैं। अब अचार के साथ हैंडीक्राफ्ट का लगने वाला स्टॉल लोगों को लुभाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पूरे भारत में केवल चार रेलवे स्टेशनों पर इस तरह के स्टॉल लगाने का प्लान तैयार किया गया था। रेलवे ने ये पहल जिलों को उसकी पहचान दिलाने के लिए की है। इस क्रम में नॉर्दन रेलवे में पानीपत रेलवे स्टेशन पहला स्टेेशन है, जहां इस तरह से स्टॉल लगाकर स्थानीय उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

अब पॉपुलर आचार और सामाजिक संस्थाएं अपने हैंडीक्राफ्ट को स्टेशन पर प्रस्तुत कर रही हैं। पानी की बोतल के कवर और हैंडीक्राफ्ट बैग आदि यात्रियों को लुभा रहे हैं। इस बार भी आचार कंपनी को फिर से चुना गया है। यह स्टॉल 9 अप्रैल को दिया गया था और 23 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत स्टेशन को मिल रहीं पहचान
इंडियन रेलवे में पानीपत स्टेशन को नई पहचान मिली है। नॉर्दन रेलवे में पानीपत को मौका दिया गया था जिसमें हम कामयाब रहें है। अन्य राज्य से आने वाले यात्रियों को जिले का आचार और हैंडलूम पसंद आया था अब हैंडीक्राफ्ट संस्थाओं को भी मौका दिया गया है। लगातार छह महीने तक इसी तरह घरेलू उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए स्टॉल दिए जाएंगे। - इंद्र पाल खोसला,स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed