फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Promising students of government schools will be skilled in financial literacy

Panipat News: वित्तीय साक्षरता में दक्ष होंगे सरकारी स्कूलों के होनहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Promising students of government schools will be skilled in financial literacy
पानीपत। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता पर ऑल इंडिया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन करवा रहा है। प्रतियोगिता ब्लॉक व तहसील स्तर पर करवाई जा रही है। संबंधित जिलों, राज्य और जोनल स्तर पर विभिन्न दौरों के बाद राष्ट्रीय स्तर पर समाप्त होगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता अंग्रेजी व हिंदी भाषा में लिखित रूप में होगी। बृहस्पतिवार 25 मई को खंड स्तरीय प्रतियोगिता कराई जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारियों के मार्गदर्शन में उनके खंड में ब्लॉक, तहसील स्तरीय क्विज 25 मई को होगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों व उच्च विद्यालयों में आठवीं, नौवीं या 10वीं कक्षा में पढ़ रहे दो छात्रों की टीम प्रतियोगिता में भाग ले सकती है। प्रतियोगिता के लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप सिंह को इसका नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बैंक की ओर से भी अलग-अलग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक क्विज का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रत्येक स्कूल से भाग लेने वाली टीम एक शिक्षक के साथ आएगी और अपने स्कूल द्वारा जारी प्राधिकरण पत्र साथ लाएगी।
विज्ञापन

खंड अनुसार इन स्कूलों में होगी प्रतियोगिता-
खंड स्कूल
पानीपत राजकीय मॉडल संस्कृति वमावि, जीटी रोड।
मडलौडा राजकीय कन्या वमा विद्यालय, मडलौडा।
समालखा राजकीय मॉडल संस्कृति वमावि, भापरा रोड।
इसराना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डाहर।
बापौली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बापौली।
यह मिलेगा पुरस्कार-
ब्लॉक व तहसील स्तरीय क्विज में प्रतिभागी को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। ब्लॉक व तहसील से तीन टीमों का चयन प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के रूप में किया जाएगा। विजेता टीम को 2500 रुपये, मेडल व विजेता प्रमाणपत्र, उप विजेता को दो हजार रुपये, मेडल व प्रमाणपत्र व तृतीय को 1500 रुपये, मेडल व विजेता प्रमाणपत्र दिया जाएगा। जिला स्तर की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई की ओर से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता पर खंड स्तरीय ऑल इंडिया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 25 मई को कराई जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed