{"_id":"67f18c53c09f81a6470b861e","slug":"procession-will-be-taken-out-on-hanuman-jayanti-panipat-news-c-244-1-pnp1011-134789-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा
विज्ञापन
पानीपत। हनुमान जन्मोत्सव के लिए हर किसी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। जहां शहर के धार्मिक व सामाजिक संगठन काम कर रहे हैं, वहीं अब औद्योगिक व श्रमिक संगठन ने बैठक कर शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर शामिल होने का फैसला लिया है।
हनुमान जन्मोत्सव सहभागिता में समस्त उद्योगपतियों संगठन ने शनिवार को पुराना औद्योगिक क्षेत्र के कार्यालय में बैठक की। प्रसिद्ध उद्योगपति सुनील तुली व सतबीर गोयल ने बैठक में विषय को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि पानीपत की सभी औद्योगिक यूनियन एक साथ मिलकर हनुमान शोभायात्रा का अभिनंदन करेंगी।
जीटी रोड स्थित एसडी स्कूल के पास सेक्टर 25 व 29, पुराना औद्योगिक क्षेत्र और विभिन्न औद्योगिक संगठनाें के प्रतिनिधि एक साथ मिलकर एक बड़ा स्टॉल लगाएंगे। एक भव्य कार्यक्रम वहां पर हनुमान जन्मोत्सव के स्वागत के लिए आयोजित किया जाएगा । पुरानी औद्योगिक यूनियन के अध्यक्ष वीरभान सिंगला ने कहा कि हनुमान कलयुग के देवता हैं। वे हर युग में विराजमान हैं।
विज्ञापन
उद्योग जगत में आने वाले सभी संकटों को क्षण में हनुमान ही दूर कर सकते हैं। एस्टेट एसोसिएशन सेक्टर-29 के प्रधान श्रीभगवान अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर सुरेश काबरा ने कहा पानीपत का उद्योग जगत हनुमान जन्मोत्सव के माध्यम से यह बताने की कोशिश करता है कि पानीपत का हिंदू समाज एकजुट है। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में उद्यमी भी बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। इस अवसर पर विकास गोयल, सुरेश कुमार, सुशील दीवान, तिलक शर्मा सुमित मित्तल, संजीव भारद्वाज व राजेश गाबा मौजूद रहे।
पावरलूम सेवा श्रमिक समिति ने की बैठक
वहीं दूसरी तरफ पावरलूम सेवा श्रमिक समिति ने बैठक कर हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम पर चर्चा की। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से निरंतर हनुमान जन्मोत्सव के साथ समिति जुड़ी हुई है। इस वर्ष भी समाज के साथ मिलकर आराध्य देव की आराधना करेंगे पूर्वांचल के मृदंग बजाकर हनुमान का अभिनंदन किया जाएगा। इसके साथ पूर्वांचल की कला के साथ हनुमान का अभिनंदन करेंगे। समिति की ओर से 108 जनेऊ हनुमान को पहनाए जाएंगे।