फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Procession will be taken out on Geeta Mahotsav on 21st

Panipat News: गीता महोत्सव पर 21 को निकलेगी शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Procession will be taken out on Geeta Mahotsav on 21st
पानीपत। गीता महोत्सव पर इस पर आयोजन तीन की बजाय चार दिन का हो गया है। पहले प्रशासन ने 22 से 24 का आयोजन तय किया था। इसी में गीता महोत्सव पर शोभायात्रा तय की थी। गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज के सामने संस्थाओं ने 21 दिसंबर को शोभायात्रा करने का फैसला लिया। बैठक में सबकी सहमति के साथ शोभायात्रा 21 को करना तय किया। शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी अपनी जिम्मेदारी पर खरा उतरने का भरोसा दिया। सिख यूथ फेडरेशन ने शोभायात्रा के समापन पर लंगर की जिम्मेदारी ली।
विज्ञापन


गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने रविवार को निधिवन गार्डन में शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। यह बैठक करीब दो घंटे तक चली। गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता महोत्सव देश ही नहीं विदेशों में भी किए जा रहे हैं। कई देशों में इसके आयोजन किए जा चुके हैं और कई में प्रस्तावित हैं। इन आयोजनों के माध्यम गीता व भारतीय संस्कृति व सभ्यता विदेशों में बस रही है। कई देशों के लोग गीता महोत्सव के आयोजनों में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव इस बार सात से 24 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर पर होगी। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर मुख्य आयोजन 17 से 24 दिसंबर को होंगे। 23 दिसंबर को गीता जयंती के कार्यक्रम होंगे। इस दिन पूरे देश में गीता पाठ किया जाएगा। इसको लेकर तीन श्लोकों का एक पत्र बनाया गया है।
विज्ञापन


बच्चों और युवाओं समेत हर वर्ग के लिए गीता : ज्ञानानंद
गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि आज छोटे-छोटे बच्चे मोबाइल से चिपके रहते हैं। उनकी जिंदगी मोबाइल तक रह गई है। जबकि पहले बच्चे बाहर खेलते थे और उनकी किलकारी सबको सुनने को मिलती थी। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ बड़े भी तनाव में रहते हैं। समाज का माहौल भी एक तरह से बदल गया है। लोगों को एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होने की बजाय भाग रहे हैं। युवा वर्ग तनाव में है और कुछ लोग तो नींद की गोली खाकर सोते हैं। समाज में समस्याएं तेजी के साथ बढ़ रही हैं। ऐसे में आज के समय में फिर से गीता की जरूरत है। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश में हर वर्ग को लेकर सकारात्मक बात कही हैं। गीता में हर समस्या का समाधान दिया है।

 जीआईसी में रविवार को प्रवेश पत्र की जांच करते शिक्षक। -संवाद

जीआईसी में रविवार को प्रवेश पत्र की जांच करते शिक्षक। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed