फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Problems increased for Samalkha MLA and his sons

Panipat News: समालखा विधायक और उनके बेटों की मुश्किलें बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
Problems increased for Samalkha MLA and his sons
पानीपत। समालखा के कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ईडी ने गुरुग्राम सेशन कोर्ट से विधायक और उनके दोनों बेटों के गैर जमानती वारंट जारी करा दिए हैं। ऐसे में विधायक की हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट में दर्ज याचिका का भी कोई सहारा नहीं मिला है। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद उनके समर्थकों को मायूसी हाथ लगी है। उन तीनों पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज है और तीनों करीब सवा दो महीने से फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन


प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने 25 जुलाई को समालखा के कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के समालखा व गुरुग्राम स्थित आवास पर दबिश दी थी। यहां तीन दिन तक चली जांच में ईडी को कुछ खास हाथ नहीं लगा था। उनकी गुरुग्राम स्थित कोठी से चार गाड़ियों को जब्त किया गया था। समालखा स्थित आवास पर उनके एक बड़े भाई थे। बाकी परिवार के सदस्य गुरुग्राम की कोठी पर थे। विधायक धर्म सिंह छौक्कर, उनके पुत्र सिकंदर और विकास फरार हो गए थे। ईडी ने इसके बाद तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। धर्म सिंह इस मामले में राहत पाने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गए थे। गुरुग्राम की कोर्ट ने शुक्रवार को विधायक और उनके दोनों बेटों के नाम गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। विधायक के समालखा स्थित आवास व कार्यालय पर शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। उनके भाई कंवर सिंह छौक्कर ने बताया कि वे इस बारे में कुछ नहीं जानते हैं और न ही उन्हें कोई जानकारी है। उन्हें उनकी बढ़ती लोकप्रियता के चलते फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबियों में से हैं। उनके बेटों का गुरुग्राम में रियल एस्टेट का काम है। उनकी एक कंपनी पिछले दिनों विवादों में आ गई थी। स्थानीय पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया था, जिसमें करोड़ों रुपये का लेन-देन होना सामने आया। ईडी ने इस मामले को आधार मानकर विधायक धर्म सिंह छौक्कर की संपत्ति की जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article