फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Priyanka's juggernaut on Punjabi dominated seat, said - I am half Punjabi

Panipat News: पंजाबी बाहुल्य सीट पर प्रियंका की बाजीगरी, बोलीं-मैं आधी पंजाबन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Priyanka's juggernaut on Punjabi dominated seat, said - I am half Punjabi
पानीपत। औद्योगिक नगरी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंंका गांधी पहली बार चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचीं। उन्होंने 41 डिग्री तापमान के बीच कड़ी दोपहरी में 36 मिनट तक अपनी बात रखी। प्रियंंका ने इस दौरान किसान से लेकर जवान, खिलाड़ी, मजदूर, महिलाओं और उद्यमियों को साधा। पंजाबी बाहुल्य सीट पर प्रियंका ने अपने संबोधन की शुरुआत भी पंजाबी भाई-बहनों के स्वागत से की। वे यहीं न हीं रुकीं। उन्होंने कहा कि मैं आधी पंजाबन हूं। मुझमें पंजाब का जज्बा है और यह महाभारत की धरती है। इस माटी के लोग हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़े हैं। अब 2024 में भी ऐसी लड़ाई लड़नी है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को अन्नदाता, जवान को देश का रक्षक कहा तो मजदूरों व महिलाओं को देश और समाज की रीढ़। इसके साथ व्यापारियों को पानीपत के उत्पाद को विदेशों तक ले जाने का श्रेय दिया। प्रियंका यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दस साल में लोकतंत्र को कमजोर किया है। चाहे न्यायपालिका हो या फिर विधायिका। यही नहीं अब 400 सीट और संविधान को बदलने की बात कहीं जा रही है, लेकिन देश की जनता इसे कतई स्वीकार नहीं करेगी।
विज्ञापन

प्रियंका गांधी की रैली का समय पहले सुबह साढ़े 10 बजे तय किया गया था, लेकिन उनको पहले सिरसा में कुमारी सैलजा के समर्थन में रोड शो में पहुंचना था। ऐसे में रैली का समय बदलकर 11:30 बजे रखा गया। करीब पौने दो घंटे की देरी से प्रियंका गांधी पानीपत की नई अनाज मंडी में आयोजित न्याय संकल्प रैली में दोपहर 1:14 बजे पहुंची। वे सादे सूट व सलवार में मंच पर पहुंची तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने स्वागत की औपचारिकता के बाद 1:46 बजे मंच को संभाला और 2:22 बजे तक अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा कि आज लोगों के पास बच्चों की फीस देने को रुपये नहीं हैं। देश में आमजन की बड़ी-बड़ी समस्याएं हैं, लेकिन भाजपा सरकार में सुनवाई नहीं है। पेट्रोल, डीजल और सिलिंडर सब महंगा कर दिया है, लेकिन मोदी जी का कुर्ता साफ रहता है, उनके सिर का एक बाल भी इधर-उधर नहीं होता। उन्होंने जवानों पर बोलते हुए कहा कि हरियाणा का जवान सुबह तीन चार बजे सेना में भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाने पहुंच जाता है लेकिन सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर उनके सपनों को चकनाचूर कर दिया।
उन्होंने कहा कि पानीपत के छोटे व्यापारी हैंडलूम का एक्सपोर्ट करते हैं। वे कालीन और तौलिया समेत अन्य उत्पाद बनाते हैं। नोटबंदी से कारोबार को नुकसान पहुंचा है। वह कुछ संभला तो उस पर जीएसटी थोप दी। अब उनको छोटे काम के लिए भी अकाउंटेंट रखना पड़ता है। महिलाओं के लिए आरक्षण को लागू कर दिया, लेकिन यह 10 साल तक भी लागू नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटी ओलंपिक में पदक जीतकर लाई तो मोदी ने घर बुलाकर चाय पिलाई और खिलाड़ी की जीत का श्रेय भी खुद लेना चाहा। जब खिलाड़ी ने न्याय मांगा तो उसको जंतर-मंतर पर घसीट दिया गया। वह उनका दुख जानने पहुंचीं तो खिलाड़ी ने कहा कि उसने सोचा था कि वह न्याय की बात उठाएगी तो बाकी बेटियों को भी न्याय मिलेगा, लेकिन यहां तो उल्टा हुआ।

हरियाणा की बेटियों के जज्बा हमने देखा है। मेरी बेटी भी सोनीपत के एक स्कूल में बास्केटबॉल खेलती है। उसके टीम की कप्तान राधिका थीं जिसने 103 डिग्री बुखार में भी अपना खेल जारी रखा था। मैं एक मां हूं और एक मां के दर्द और सहानुभूति का अहसास है।








बॉक्स
न्याय पत्र में गारंटी लेकर आए
-किसानों को एमएसपी का कानूनी अधिकार दिया जाएगा।
-खेती में प्रयुक्त सामान पर जीएसटी खत्म की जाएगी।
-किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। साथ ही उनकी सुविधाओं के लिए आयोग का गठन किया जाएगा।
-किसानों को फसल नुकसान होने के 30 दिन में भरपाई की जाएगी।
-परिवार की सबसे बड़ी महिला के खाते में हर महीने 8500 रुपये डाले जाएंगे। कर्नाटक व तेलंगाना सरकार हर महीने दो-दो हजार रुपये दे रही है।
-आशा वर्कर और मिड-डे मील वर्कर का मानदेय दोगुना किया जाएगा।
-केंद्र में महिलाओं को नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
-पेपर लीक पर सख्त कानून बनाया जाएगा।
-मोदी राज में रिक्त 30 लाख पदों को भरा जाएगा।
-अग्निवीर योजना को खत्म किया जाएगा।
-मजदूर के लिए 400 रुपये प्रतिदिन दिहाड़ी का कानून बनाया जाएगा।
-मनरेगा को फिर मजबूत कर शहर को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed