{"_id":"617c618ed0c6076478263c15","slug":"private-bank-account-relationship-manager-missing-report-filed-panipat-news-knl881304160","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बैंक का अकाउंट रिलेशनशिप मैनेजर लापता, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बैंक का अकाउंट रिलेशनशिप मैनेजर लापता, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी बैंक में अकाउंट रिलेशनशिप मैनेजर संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। परिजनों ने कॉल किया, लेकिन कॉल नहीं लगा। जब परिजन उसके पीजी में पहुंचे तो वहां पर मोबाइल के दोनों सिम कमरे में ही पड़े मिले। पिता के बयान पर थाना चांदनी बाग पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
दिल्ली के रोहणी निवासी शिव कुमार बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम स्थित स्टील कंपनी में जॉब करते हैं। उनका इकलौता बेटा उत्कर्ष पानीपत स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में फरवरी 2020 से नौकरी कर रहा है। बेटा सनौली रोड स्थित ऋषि कॉलोनी में पीजी में रह रहा था। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को बेटे को व्हाट्सएप पर मैसेज किया, काफी देर तक मैसेज देखा नहीं गया। फिर उन्होंने कॉल किए, लेकिन कॉल लगा नहीं। वीरवार सुबह पानीपत बैंक पहुंचे। जहां से पता लगा कि बेटा पिछले दो दिन से बैंक नहीं आया है। इसके बाद वह पीजी में पहुंचे तो कमरे में उसके मोबाइल के दोनों नंबरों के सिम पड़े मिले। कुछ कपड़े भी नहीं थे। उन्होंने पीजी मालिक से पूछताछ की तो पता चला कि बेटा वीरवार सुबह कुछ सामान लेकर निकला हैं। पिता ने चांदनीबाग थाना पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी है।