{"_id":"68af5c803cc18621250e4d1f","slug":"prisoners-will-be-given-training-in-carpentry-and-sewing-panipat-news-c-244-1-pnp1012-142662-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बंदियों को दिया जाएगा कारपेंटर और सिलाई का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बंदियों को दिया जाएगा कारपेंटर और सिलाई का प्रशिक्षण
Thu, 28 Aug 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिला जेल में बंदियों और कैदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनका कौशल विकास करने के लिए प्रदेश की जेलों में विभिन्न कोर्स कराए जाएंगे। पानीपत जेल में बंदियों को कारपेंटर व सिलाई-कटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए एक साल का विशेष कोर्स कराया जाएगा। जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर पानीपत जेल में बंदियों को कारपेंटर और सिलाई व कटिंग प्रशिक्षण दिया जाएगा। आईटीआई से संबद्ध कर एक वर्ष का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसका उद्देश्य बंदी जेल में व्यस्त रहें व तनाव रहित रहें। साथ ही रिहाई होने के बाद अपना काम शुरू कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बंदियों को प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए अभी तक 60 बंदियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन