फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Prisoners and detainees were made to practice yoga in a two-day yoga camp in the district jail.

Panipat News: जिला कारागार में दो दिवसीय योग शिविर में कैदियों और बंदियों को कराया अभ्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Prisoners and detainees were made to practice yoga in a two-day yoga camp in the district jail.
पानीपत। जिला आयुष विभाग की ओर से शुक्रवार को जिला कारागार में दो दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इसमें योग सहायक प्रवीण ने करीब 250 कैदियों व बंदियों को अभ्यास कराया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राज कपूर ने बताया कि शिविर के पहले ही दिन जेल की सलाखों के पीछे एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार देखने को मिला। इसमें लगभग 250 कैदियों ने एक साथ योग का अभ्यास किया। योग सहायक प्रवीण ने सभी को सूक्ष्म व्यायाम, खड़े होकर, बैठकर किए जाने वाले आसन व लेटकर किए जाने वाले आसनों का अभ्यास करवाया।
विज्ञापन

योग विशेषज्ञ नीलिमा ने सभी को योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। नाड़ी शोधन प्राणायाम के 10 मिनट के अभ्यास से न केवल शारीरिक विकार दूर होते हैं बल्कि मानसिक संतुलन भी बना रहता है। कैदियों को बताया कि योग केवल कसरत नहीं बल्कि स्वयं को जानने और मोक्ष प्राप्ति की दिशा में एक कदम है। शिविर का समापन शांति पाठ और मंत्र उच्चारण के साथ हुआ। जिला पुलिस अधिकारी और जेल अधीक्षक को योगा कॉफी टेबल बुक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएसपी सतीश वत्स और जेल अधीक्षक संजीव कुमार, डीपीएम महिपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed