फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Prince won the title of Best Blocker in Volleyball

Panipat News: वॉलीबॉल में प्रिंस ने हासिल किया बेस्ट ब्लॉकर का खिताब

Wed, 29 Oct 2025 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 29 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Prince won the title of Best Blocker in Volleyball
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। बुआना लाखु गांव के पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले व प्रदेश का नाम हमेशा रोशन किया है। इसी कड़ी में वॉलीबॉल खिलाड़ी प्रिंस मलिक ने बेस्ट ब्लॉकर का खिताब हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर है। प्रिंस के पिता बलवान सिंह और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को ग्रामीणों व आसपास के लोगों ने बधाई दी।

प्रिंस के पिता बलवान मलिक ने बताया कि प्रिंस को यह बेस्ट ब्लॉकर का खिताब प्रीमियम वॉलीबॉल लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करने की के उपलक्ष्य में मिला है। इसके अलावा यूपी लीग में भी उन्हें बेस्ट ब्लॉकर का खिताब मिल चुका है। उन्होंने बताया कि यह वॉलीबॉल चैंपियनशिप दो अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक हैदराबाद में आयोजित हुई थी। इस चैंपियनशिप में इंडिया की दस बेहतरीन वॉलीबॉल टीमों ने भागीदारी की थी। जिसमें प्रिंस ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बेस्ट ब्लॉकर अवार्ड जीता। इस मौके पर सरपंच मोहित मलिक, दादा राजपाल, बलराज, सुरेंद्र, जोगिंदर, धर्मेंद्र, नरेंद्र मलिक, रंजीता, जगबीर मलिक, आकाश मलिक, एडवोकेट दीपक मलिक, गोपाल पहलवान व भानू सेठ मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed