फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Prime Minister will come to Panipat on 9th

Panipat News: प्रधानमंत्री नौ को पानीपत आएंगे, महिलाओं के प्रदेश स्तरीय समारोह में होंगे शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister will come to Panipat on 9th
पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब पौने दस साल बाद पानीपत की धरती पर आएंगे। वे इस बार भी मशहूर शायर अल्ताफ हुसैन हाली की धरती पर महिलाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वे इससे पहले 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां करीब 35 हजार महिलाओं के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही करीब 31 एकड़ में पार्किंग व्यवस्था होगी। जिला प्रशासन से लेकर प्रदेश के आला अधिकारी इसकी तैयारी में लग गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्य सचिव विवेक जोशी ने बुधवार को भारतीय जीवन बीमा निगम के नौ दिसंबर के पानीपत के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम समीक्षा बैठक की। उन्होंने उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने विशेष तौर पर पार्किंग, जनसुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बात की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। इसमें बेहतरीन करने के लिए अभी काफी समय है। हमें इस कार्यक्रम को सफल बनाना है। उपायुक्त ने मुख्य सचिव को कार्यक्रम बेहतर बनाने का भरोसा दिया। कार्यक्रम की गरिमा को देखते हुए दो या तीन मंच बनाए जांएगे। जिसमें एक मंच सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए होगा। आस पास के जिलों के एसएसजी की महिलाओं का सहयोग भी लिया जाएगा। मीडियाकर्मियों के आई कार्ड बनाए जाएंगे। मीडिया के अलावा अन्य आठ तरह के परिचय पत्र भी कार्यक्रम की सुविधा को देखते हुए बनाए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद संजय भाटिया, एसपी लोकेंद्र सिंह, एडीसी डॉ. पंकज, जिला परिषद के सीईओ नरेंद्र पाल मलिक, सीटीएम टीनू पोसवाल मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाॅक्स
एक हजार बसों की व्यवस्था की
उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम के लिए सेक्टर 13-17 का चयन किया गया है। यहां निरीक्षण कर जायजा लिया जा चुका है। कार्यक्रम स्थल कार्यक्रम के दृष्टिगत सही है। संभवत कार्यक्रम स्थल के साथ में दो पार्किंग बनाई जाएंगी। जहां एक हजार से ज्यादा बसों की व्यवस्था होगी। दो हेलीपैड बनाए गए हैं। जिनका वे मुआयना कर चुके हैं। कार्यक्रम के दृष्टिगत दोनों हेलीपैड कार्यक्रम के अनुकूल हैं।


बाॅक्स
प्रदेशभर से पहुंचेंगी महिलाएं

यहां प्रदेशभर से महिलाएं पहुंचेंगी। महिलाओं के बैठने के लिए 35 हजार से ज्यादा कुर्सियों की व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर शौचालय, पानी की विशेष व्यवस्था की जा रही है। सभा स्थल में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जा रही है। दूर-दराज से अपने वाहनों को लेकर आने वालों के लिए 31 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। जिसमें एक एकड़ में वीआईपी की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed