फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   President Droupadi Murmu's visit to Panipat postponed

Panipat News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पानीपत दौरा स्थगित

Fri, 30 Oct 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 30 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
President Droupadi Murmu's visit to Panipat postponed
​​थिराना ​स्थित ब्रह्मकुमारी के केंद्र पर सफाई करते बीके बहनें। स्रोत : केंद्र - फोटो : samvad
मतलौडा। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की ईश्वरीय सेवाओं के 50 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक नवंबर को थिराना (मतलौडा) स्थित ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर में आयोजित होने वाले भव्य गोल्डन जुबली समारोह में बदलाव किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का प्रस्तावित पानीपत दौरा अपरिहार्य कारणों से स्थगित होने के बाद अब संस्थान की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके सुदेश दीदी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में बदलाव के बाद आयोजकों और प्रशासन की ओर से समारोह की व्यवस्थाओं व समय सारिणी में संशोधन किया गया है। बीके सुदेश दीदी कार्यक्रमों का संचालन करेंगी। समारोह के दौरान ज्ञान मानसरोवर परिसर में विशेष रूप से तैयार की गई गोकुल गांव की भव्य झांकी श्रद्धालुओं और अतिथियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी। यह झांकी समृद्ध भारतीय संस्कृति, ग्रामीण परंपराओं और आत्मनिर्भर ग्रामीण समाज की जीवंत झलक प्रस्तुत करेगी। मुख्य अतिथि की ओर इस झांकी का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में व्यसनमुक्ति, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक जीवनशैली को बढ़ावा देने वाले विशेष जन-जागरण अभियान का भी प्रतीकात्मक शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

सुरक्षा और प्रवेश का समय बदला
ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर के निदेशक भारत भूषण ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियों की जा रही थी। इसी अनुसार कार्यक्रम तय किया था। अब उनका पानीपत में दौरान स्थगित होने का संदेश मिला है। इसी के आधार पर आवश्यक बदलाव किया गया है। राष्ट्रपति का कार्यक्रम दोपहर बाद ढाई बजे तय था। इसी अनुसार श्रद्धालुओं और अतिथियों को दोपहर दो बजे तक ही ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर परिसर में प्रवेश दिया जाना था। इसके बाद मुख्य द्वार बंद कर दिए जाने थे। अब यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे होगा। संवाद

थिराना स्थित ब्रह्मकुमारी के केंद्र पर सफाई करते बीके बहनें। स्रोत : केंद्र

थिराना स्थित ब्रह्मकुमारी के केंद्र पर सफाई करते बीके बहनें। स्रोत : केंद्र- फोटो : samvad

थिराना स्थित ब्रह्मकुमारी के केंद्र पर सफाई करते बीके बहनें। स्रोत : केंद्र

थिराना स्थित ब्रह्मकुमारी के केंद्र पर सफाई करते बीके बहनें। स्रोत : केंद्र- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed