फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Prepare for the exam by making a study plan, the fear will go away

स्टडी प्लान बनाकर विद्यार्थी करें परीक्षा की तैयारी, दूर होगा डर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Prepare for the exam by making a study plan, the fear will go away
पानीपत। प्रदेश सहित जिले में सीबीएसई तथा हरियाणा शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं नजदीक हैं। आजकल विशेषकर 10वीं और 12वीं के छात्र परीक्षा की तैयारी में व्यस्त हैं। ज्यादातर स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षा शुरू हो चुकी हैं। परीक्षा की तैयारी को लेकर अधिकतर विद्यार्थियों ने अपना स्टडी प्लान बना लिया है और उसी के हिसाब से हर विषय की तैयारी कर रहे हैं। शिक्षाविदों ने भी विद्यार्थियों को परीक्षा का भय त्यागकर परिश्रम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड हो या कोई भी दूसरा बोर्ड, ज्यादातर छात्रों को गणित परीक्षा से बहुत डर लगता है जबकि यही सबसे स्कोरिंग विषय माना जाता है। अगर विद्यार्थी के मन में गणित विषय की तैयारी को लेकर कोई कंफ्यूजन है तो विद्यार्थी अपने शिक्षकों की ओर से दिए जाने वाले टिप्स से मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन

कोविड के कारण पिछले दो साल से विद्यार्थी के पढ़ने, खेलने और खाने का समय सब अस्त-व्यस्त रहा है। विशेषज्ञों ने कहा कि अब जब दो साल बाद फिर से ऑफलाइन परीक्षाएं होने को हैं तो ऐसे में जरूरी है कि आप शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही है वार्मअप का सही समय
विशेषज्ञों के अनुसार जो बच्चे बोर्ड की परीक्षा की तैयारी के लिए जुटे हैं, वे इस अवधि को वार्मअप पीरियड मानें। यानी वह समय जब वे खुद को धीरे-धीरे परीक्षा के अनुरूप ढालने का नियमित अभ्यास करें। इसके लिए जरूरी है कि वे अध्यापक के साथ सहज हों, क्योंकि ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान आपके बीच दूरियां बढ़ी हैं। मुश्किलें आने पर उनसे चर्चा करें। फोकस करें, खुद को जज करें कि आप कहां हैं और आपको कहां जाना है। इसके लिए समय निर्धारित करने का यह सही समय है।

बोर्ड परीक्षा के दौरान कैसे करें गणित की तैयारी
पिछले कुछ सालों के प्रश्न-पत्र जरूर देखें। इससे बोर्ड परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों का लेवल आसानी से समझ में आ जाता है।
गणित के पूरे सिलेबस को अच्छी तरह से कवर कर लें। पुस्तक में दिए सभी सॉल्व्ड और अनसॉल्व्ड प्रश्नों को हल कर लें।
सभी फॉर्मूले, थ्योरम आदि के लिए अलग से रजिस्टर बना लें। रोजाना उन्हें रिवाइज जरूर करें।
गणित विषय को ध्यान में रखकर वेटेज के अनुसार हर सेक्शन की बेस्ट तैयारी करें।
आंकड़ों और ग्राफ वाले सवाल काफी स्कोरिंग हो सकते हैं। उन पर ज्यादा ध्यान दें।
गणित विषय की प्रैक्टिस है जरूरी
बोर्ड परीक्षा की तैयारी करते समय गणित विषय पर ज्यादा ध्यान दें। रोजाना गणित के सवालों की प्रैक्टिस करने से विद्यार्थी परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकेंगे। अगर हर टॉपिक के फॉर्मूले अच्छी तरह से याद कर लिए जाएं और उनकी प्रैक्टिस करते रहें तो गणित सबसे आसान विषय बन सकता है। - ब्रह्म सिंह, गणित अध्यापक, आशादीप पब्लिक स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed