फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Preparations were made to throw the dead body in a suitcase on the railway track, the high railing turned the water on the plans

Panipat News: शव को सूटकेस में रख रेलवे ट्रैक पर फेंकने की थी तैयारी, ऊंची रेलिंग से मंसूबों पर फिरा पानी

Wed, 08 Mar 2023 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 08 Mar 2023 02:57 AM IST
विज्ञापन
Preparations were made to throw the dead body in a suitcase on the railway track, the high railing turned the water on the plans

विज्ञापन
पानीपत। रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे की दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन स्थित ओवरब्रिज पर महिला का शव सूटकेस में मिलने के मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी महिला के शव को सूटकेस सहित दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर फेंकना चाहते थे, लेकिन रेलिंग आठ फीट ऊंची होने के कारण वे इसमें सफल नहीं हुए। महिला के शव को देखकर पुलिस ने आठ से दस घंटे पहले हत्या करने का अनुमान लगाया है।

दरअसल, मंगलवार को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल का सिक्योरिटी सुपरवाइजर अजमेर सिंह अपने परिवार के साथ बाइक पर अपने पैतृक गांव शामड़ी सोनीपत जा रहा था। सुबह करीब सवा दस बजे रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे से रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचा तो लघुशंका के लिए रुका। वह फुटपाथ के लिए बनाई गई दीवार कूदकर दूसरी तरफ गया तो वहां काले रंग का एक सूटकेस मिला। सूटकेस की आधी चेन खुली हुई थी। उसने चेन खोलकर देखा तो उसमें महिला का शव देखकर सन्न रह गया। महिला के मुंह पर टेप लगी थी और हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव की जांच की तो उसके हाथ-पैर समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान मिले। पुलिस का मानना है कि सोमवार देर शाम को उसके साथ मारपीट कर हत्या की गई है।
विज्ञापन

हाईवे के 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले-
एसपी शशांक कुमार सावन ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया है। सीआईए की तीनों टीमों ने रोहतक-पानीपत और जीटी रोड के करीब 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली है। इसमें सोमवार रात और मंगलवार सुबह तक गुजरने वाली गाड़ियों की डिटेल भी निकाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर किया फोटो वायरल-
पुलिस को महिला के बैग से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। ऐसे में पुलिस ने सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप आदि पर महिला का फोटो शेयर किया है। इसके अलावा पुलिस ने दूसरे जिलों में महिला की फोटो भेज शिनाख्त के लिए मदद मांगी है। सूचना देने के लिए पुलिस ने अपने नंबर भी जारी किए हैं।

महिला के हाथों में लगी है मेहंदी

सूटकेस में मिले महिला के शव के हाथों की अभी मेहंदी भी नहीं मिटी है। पुलिस के अनुसार, महिला के हाथों पर लगी मेहंदी करीब एक सप्ताह पहले की है। वहीं सूटकेस लोकल कंपनी का है। शव का बुधवार को खानपुर पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर की जा रही जांच : एएसपी
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। दूसरे जिलों से भी संपर्क साधा गया है। पुरानी गुमशुदगी के दर्ज मुकदमों की भी जांच की जा रही है। महिला के शव का पानीपत में पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है, बुधवार को पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
- मंयक मिश्रा, एएसपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed