फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Preparations underway to remove encroachments on Drain No. 1; on-site hearings to be held for 227 claims and objections.

Panipat News: ड्रेन नंबर-1 पर कब्जे हटाने की तैयारी, 227 दावों व आपत्तियों की मौके पर होगी सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to remove encroachments on Drain No. 1; on-site hearings to be held for 227 claims and objections.
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। नगर निगम ने ड्रेन नंबर-1 के विकास और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है। ड्रेन के सौंदर्यीकरण और सड़क चौड़ीकरण में बाधा बने 227 कब्जाधारियों को हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा 408-ए(1) के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें पहले जारी 136 और हाल के 91 नोटिस शामिल हैं।
विज्ञापन

नोटिस मिलने के बाद कई लोगों ने अपनी रजिस्ट्री और अन्य दस्तावेजों के आधार पर निगम के समक्ष दावे और आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इनके निस्तारण के लिए नगर निगम आज (वीरवार) और शुक्रवार को ड्रेन नंबर-1 के पास स्थित ऐतिहासिक देवी मंदिर के हॉल में विशेष जनता दरबार लगाएगा।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी और तहसीलदार मनोज कुमार राजस्व विभाग की टीम के साथ लोगों की सुनवाई करेंगे। इस दौरान जिला नगर योजनाकार, नायब तहसीलदार वेद सैनी, कानूनगो और संबंधित पटवारी भी मौजूद रहेंगे। अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर डिमार्केशन कर यह तय किया जाएगा कि किस व्यक्ति ने कितनी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया है। साथ ही लोगों के रजिस्ट्री समेत अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी
नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने कहा कि किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होगा। सभी पक्षों को सुनने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ड्रेन को पक्का करने के साथ जीटी रोड से मित्तल मेगा मॉल तक करीब पांच किलोमीटर लंबी आधुनिक सड़क बनाई जाएगी। इससे शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और जल निकासी की समस्या भी काफी हद तक दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed