{"_id":"6aeca248a7dea9e8f00b1d1d","slug":"preparations-underway-to-ensure-uninterrupted-power-supply-during-diwali-teams-will-remain-on-alert-to-fix-any-faults-panipat-news-c-244-1-sknl1016-167185-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दिवाली पर बिजली कटौती से राहत की तैयारी, फाल्ट ठीक करने को अलर्ट रहेंगी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दिवाली पर बिजली कटौती से राहत की तैयारी, फाल्ट ठीक करने को अलर्ट रहेंगी टीमें
विज्ञापन
शहर में एक और गांवों में दो घंटे में आपूर्ति बहाल करने का लक्ष्य, 7400 ट्रांसफार्मरों की जांच में 83 प्रतिशत में मिली खामियां
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। दिवाली पर घरों और बाजारों को रोशन रखने के लिए बिजली निगम ने निर्बाध आपूर्ति की तैयारी शुरू कर दी है। त्योहार के दौरान बिजली की बढ़ती खपत से फाल्ट की आशंका को देखते हुए लाइनों, ट्रांसफार्मरों और अन्य उपकरणों की जांच व मरम्मत पर जोर दिया जा रहा है। तकनीकी कर्मचारियों को फील्ड में अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में कुल 24,169 ट्रांसफार्मर हैं। निगम के सर्वे में अब तक करीब 7400 ट्रांसफार्मरों की जांच की जा चुकी है। इनमें से करीब 83 प्रतिशत में कोई न कोई कमी मिली है। जिले में बिजली निगम के करीब 1295 कर्मचारी कार्यरत हैं। ऐसे में औसतन एक कर्मचारी के जिम्मे 19 ट्रांसफार्मरों की निगरानी होगी। त्योहार पर बढ़ती बिजली खपत के बीच निर्बाध आपूर्ति बनाए रखना निगम के लिए चुनौती रहेगी।
निगम ने तकनीकी खराबी आने पर शहरी क्षेत्र में एक घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतम दो घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए लाइनमैन, जेई और अन्य तकनीकी कर्मचारियों को फील्ड में तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बिजली संबंधी शिकायतों के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 और 1800-180-1550 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिकारियों को ढीले तारों, खराब इंसुलेटर और ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की जांच कर संभावित खामियां समय रहते दूर करने के निर्देश हैं।
वर्जन
दीपावली पर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देना प्राथमिकता है। इसके लिए लाइनों और ट्रांसफार्मरों की जांच कराई जा रही है। फाल्ट की सूचना मिलते ही तकनीकी टीम को मौके पर भेजकर जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा।
आदित्य कुंडू, कार्यकारी अभियंता, सब अर्बन डिवीजन, पानीपत।