फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Preparations to bring bride home with RamLala, people giving priority to getting auspicious time of 22 January

Panipat: रामलला के साथ घर दुल्हनिया लाने की तैयारी, लोग 22 जनवरी का मुहूर्त निकलवाने को दे रहे प्राथमिकता

Tue, 09 Jan 2024 08:53 AM IST
नवीन दलाल जगमहेंद्र सरोहा, पानीपत (हरियाणा)
जगमहेंद्र सरोहा, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 09 Jan 2024 08:53 AM IST
सार

पंडितों और ज्योतिषाचार्यों के पास 22 जनवरी को मुहूर्त निकलवाने की मांग अधिक है क्योंकि इस दिन श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस दिन की शादी के लिए बैंक्वेट हाल बुक है। डाॅ. रामराज कौशिक ने बताया कि 22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त है।

विज्ञापन
Preparations to bring bride home with RamLala, people giving priority to getting auspicious time of 22 January
डॉ. रामराज कौशिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ इस शुभ दिन लोग अपने घरों में नई दुल्हनियां भी लाने की तैयारी में लगे हैं। नए साल के पहले महीने के 15 दिन में विवाह के 11 मुहूर्त हैं। इसमें 22 जनवरी भी शामिल है। नए जोड़े इस दिन सात जन्मों के लिए एक दूसरे के होना चाहते हैं। उनके परिजन भी इस शुभ दिन को एलबम में संजोना चाहते हैं। इन सबके चलते पंडितों और ज्योतिषाचार्यों के पास 22 जनवरी को मुहूर्त निकलवाने की मांग अधिक है। इसके साथ बैंक्वेट हॉल और बैंडबाजे की भी बुकिंग आने लगी हैं।

विज्ञापन


गायत्री ज्योतिष अनुसंधान केंद्र कुरुक्षेत्र के संचालक डॉ. रामराज कौशिक ने बताया कि नए साल का पहला त्योहार मकर संक्रांति होता है। इसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन सूर्यदेव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य देव दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाते हैं। जिसे पवित्र माना जाता है।
विज्ञापन


इस साल मकर संक्रांति के दिन रवि योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ 16 को विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। ये 31 जनवरी तक चलेंगे। इन 15 दिनों में 11 शुभ मुहूर्त हैं। इन 11 दिनों में 22 जनवरी को विशेष लगन बन रहा है। ऐसे में शादी के लिए लोग इस दिन की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए जोड़े ही नहीं उनके परिजन भी इस तारीख को मुहूर्त निकलवा रहे हैं। कुछ लोग प्राण प्रतिष्ठा के साथ या उससे कुछ आगे पीछे समय तक तय करा रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसा कर वे इस दिन के साथ खुद को जोड़कर यादगार बनाना चाहते हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:29 बजे का है।

अभिजीत मुहूर्त 22 को
डाॅ. रामराज कौशिक ने बताया कि 22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त है। 12:29 से 12:30 बजे मेष लग्न होगा। गुरु मेष में यानी लग्न में होंगे। चंद्रमा अपनी उच्च राशि विश्व में होगा। केतु कन्या में मंगल बुध शुक्र धनु में सूर्य मकर राशि तथा शनि अपनी कुंभ राशि में रहेंगे। गुरु केंद्र में लगन में मंगल गुरु के घर में धनु में गोचर करेंगे।

ग्रह स्थितियां बहुत ही धार्मिक व आध्यात्मिक हैं, साथ ही इस दिन मृगशिरा नामक नक्षत्र है, जो बेहद शुभ माना जाता है। भगवान राम के बाल रूप के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा का यह बहुत ही मंगलमय दिवस है। शास्त्रों में मुहूर्त निकलते समय बानो यानि अवरोधों का उल्लेख है। जिसमें रोग, अग्नि, राज, चोर और मृत्यु है, लेकिन इस मुहूर्त में एक भी बान नहीं है। मुहूर्त निकालते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है।


बैंक्वेट हाल बुक कराए
सेक्टर-25 स्थित सोहम गार्डन के संचालक विनोद जिंदल ने बताया कि 16 जनवरी से शादियों की बुकिंग आ रही हैं। 22 जनवरी को शादी का विशेष मुहूर्त है। इस दिन की शादी के लिए बैंक्वेट हाल बुक है। कई लोगों ने इस दिन की बुकिंग के लिए संपर्क किया है। उनको तारीख आगे पीछे करने भी कही जाती है, लेकिन वे इसी दिन को चाहते हैं। एक दिन में एक से अधिक कार्यक्रम करने के लिए भी विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed