फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Preparations intensified for the national rugby football competition

Panipat News: राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए तैयारी तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Preparations intensified for the national rugby football competition
पानीपत। अंडर-15 लड़कों व लड़कियों की राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता 10 से 16 फरवरी को ग्वालियर में आयोजित की जाएगी। इसको लेकर प्रदेश की अंडर-15 टीमों का चयन इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन द्वारा चार फरवरी को हिसार के जाट कॉलेज फुटबॉल ग्राउंड पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के डेवलपमेंट मैनेजर विकास चौरसिया और शिवेंद्र यादव की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

इंडियन रग्बी के सचिव जेराल्ड प्रभु ने इसको लेकर पत्र जारी किया है। हरियाणा रग्बी फुटबॉल संघ के सचिव नरेंद्र मोर ने बताया कि यह चयन हरियाणा खेल विभाग की देखरेख में कराया जाएगा। खिलाड़ी इस चयन में अपने क्लब या जिला संघ के माध्यम से भाग ले सकते हैं। रग्बी महासंघ के नियमानुसार वर्ष 2009 व 2010 में जन्मे या विशेष अनुमति के साथ 2011 में जन्मे बच्चे भाग ले सकते हैं। टीम व खिलाड़ियों को सुबह 10 बजे मैदान पर पहुंचाना होगा। इसके तुरंत बाद 11 बजे चयन प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। आईआरएफयू ने चयन प्रक्रिया सफल बनाने के लिए चयन समिति का गठन किया है। जिसमें 38वें राष्ट्रीय खेलों के स्वर्ण पदक विजेता वरिष्ठ खिलाड़ियों को शामिल किया है। इसमें रग्बी भारतीय कप्तान से दीपक पुनिया, रग्बी-15-एस के भारतीय कप्तान मोहित खत्री, पूर्व भारतीय कप्तान प्रिंस खत्री, मोहित तुषीर, नीरज खत्री, अजय देसवाल, अनिकेत, प्रणय और सुरेश को शामिल किया है। इनके अलावा हिसार रग्बी संघ के अध्यक्ष प्रवीण उड़ान की अध्यक्षता में आयोजन किया जाएगा। समिति में हिसार के सचिव राजू कनोह, कोषाध्यक्ष नीरज वर्मा, सिरसा रग्बी के सचिव विकास और जींद से कृष्ण को शामिल किया गया है। ग्राउंड मैनेजमेंट कमेटी में चरखी दादरी के सचिव, राजेश तक्षक, पानीपत के अध्यक्ष अमन, जींद से कृष्ण और कुरुक्षेत्र से मनी कुमार को शामिल किया है। इसके अलावा डॉक्यूमेंट व डेस्क मैनेजमेंट में कैथल के सचिव विजय कुमार, जींद से कोषाध्यक्ष सुशील ढांडा, नूंह से सचिव अशफाक पहलवान को रखा है। भोजन और रिफ्रेशमेंट के लिए जींद से नवजोत, फतेहाबाद के सचिव वीरेंद्र, भिवानी से सचिव रोहित और कोषाध्यक्ष विनोद को जिम्मा सौंपा है। एंबुलेंस व मेडिकल के लिए नीरज वर्मा, वेन्यू बुकिंग राजू और पुलिस प्रोटेक्शन के लिए प्रवीण उड़ान व मणि कुमार की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed