फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Preparations for the convention are complete, markets are getting decorated

Panipat News: समागम की तैयारियां पूरी, सजने लगे बाजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the convention are complete, markets are getting decorated
समालखा। निरंकारी समागम को लेकर समालखा और पानीपत का बाजार सर्दी के मौसम में गर्म हो गया है। अनुयायियों के बाजार में पहुंचने पर कंबल व चादर के साथ अन्य उत्पादों की मांग एकाएक बढ़ गई है। इसके साथ व्यापारियों ने भी समालखा व समागम स्थल के आसपास बाजार सजाना शुरू कर दिया है। समालखा की सामान्य दुकानों में भी कंबल का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं, अगले कई दिन बाजार में तेजी आने का अनुमान है। संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल भोड़वाल माजरी में 16 से 18 नवंबर को तीन दिवसीय समागम का आयोजन किया जाएगा। कई प्रदेशों से हजारों अनुयायी पहुंच गए हैं। अगले दो दिन में लाखों अनुयायी पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

समागम स्थल पर तैयारी पूरी कर ली गई है। अनुयायियों ने यहां आकर सुबह व शाम को सेवा कार्य के साथ स्थानीय बाजार में खरीदारी शुरू कर दी है। इसको लेकर बाजार में रौनक बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार चांद ने बताया कि समागम में आए अनुयायी खरीदारी करने बाजार में आ रहे हैं। वे पानीपत के उत्पादों की अधिक खरीदारी करते हैं। इनमें कंबल, चादर, बाथमैट और अन्य उत्पाद हैं। स्थानीय बाजार में इनका स्टॉक पूरा है। इसके साथ दूसरे दुकानों ने भी सामान्य सामान बदलकर यही उत्पाद लाना शुरू कर दिया है। समागम स्थल के आसपास और भोड़वाल माजरी गांव ने भी बाजार का रूप ले लिया है।
अनुयायी बोले सेवा का मौका एक बार मिलता है
77वें निरंकारी संत समागम में आए महाराष्ट्र से सेवादार बाला साहेब, विजय, अमोल और गणेश ने बताया कि संत महात्माओं की सेवा का मौका एक बार मिलता है। इसलिए हमारे लिए महाराष्ट्र के चुनाव से ज्यादा यहां आध्यात्मिक स्थल पर सेवा करना ज्यादा जरूरी है। महाराष्ट्र के दो जिलों से 800 सेवादार यहां पर सेवा के लिए आए हैं। उनकी ड्यूटी रेलवे स्टेशन पर लगी है। ट्रेन से आने वाली संगत को निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर लगे उनके कैंप (टैंट) में छोड़कर आते हैं। उनके सामान के साथ सफाई की सेवा कर रहे हैं।



सुरक्षा चाक चौबंद
डीएसपी नरेंद्र कादियान ने बताया कि निरंकारी आध्यात्मिक स्थल व रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। वे दोनों स्थानों का जायजा लेकर व्यवस्था जान चुके हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। आध्यात्मिक स्थल पर सुरक्षा को लेकर मंडल के पदाधिकारियों से भी बात चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed