फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Preparation to open 10th to 12th school from February

फरवरी से 10वीं से 12वीं के स्कूल खोलने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Preparation to open 10th to 12th school from February
पानीपत। महाराष्ट्र के बाद अब हरियाणा में भी स्कूल खुलने जा रहे हैं। हरियाणा में 10वीं से 12वीं की सरकारी और निजी स्कूलों को एक फरवरी से खोल दिया जाएगा। पहले से चली आ रही कोरोना गाइडलाइंस के मुताबिक ही ये स्कूल खोले जाएंगे। 15 साल से ज्यादा उम्र के 75 प्रतिशत विद्यार्थियों को वैक्सीन लग चुकी है। नियमित शिक्षा पर जोर देते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को खोलने का फैसला लिया। वहीं ऑनलाइन क्लास भी लगातार चलती रहेगी। जो बच्चे आना चाहते हैं वो स्कूल आ सकते हैं। वहीं, कक्षा पहली से नौवीं तक के लिए आगामी आदेशों तक स्थिति ज्यों की त्यों बनी रहेगी। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि कक्षा 6 से 9 की कक्षाओं को एक सप्ताह के बाद खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूल खोलने के एलान से विशेषकर निजी स्कूलों को राहत मिली है। हालांकि अभी स्कूल संचालकों को पूरी राहत नहीं मिली है। एक फरवरी से 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए ही स्कूल खुलेंगे। जिन बच्चों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है, उन्हें ही स्कूलों में प्रवेश मिलेगा। वहीं, निजी स्कूल संचालकों का कहना है कि सभी कक्षाओं के स्कूल खोले जाएं। वह कोविड-19 गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करेंगे।
विज्ञापन

एक जनवरी से बंद हैं स्कूल
बता दें कि स्कूल एक जनवरी से बंद हैं। 12 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहे। उसके बाद बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण 26 जनवरी तक बच्चों की छुट्टियां की गईं। 13 जनवरी से शिक्षकों के लिए 50 फीसदी रोस्टर लागू किया गया। शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई करवा रहे हैं। अब तारीखों को 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लान बना पर अभी मंजूर नहीं हुआ
इससे पहले 33 फीसदी बच्चों के साथ नौवीं से बारहवीं तक के स्कूल खोलने का प्लान था, जिसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। सरकार का मानना है कि, मार्च में परीक्षाएं हैं, ऐसे में बड़े बच्चों की पढ़ाई जरूरी है। सप्ताह में तीन शिफ्ट में कक्षाएं लगाने पर भी चर्चा हुई। सोमवार-मंगलवार, बुधवार-गुरुवार व शुक्रवार-शनिवार को 33-33 फीसदी बच्चे स्कूल बुलाने का रोस्टर तैयार करने की योजना है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की भी राय ली जाएगी। इसके बाद ही अन्य कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने पर फैसला लिया जाएगा।
नौवीं तक के स्कूल भी जल्द खुलेंगे
हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के मुताबिक, पहले 26 जनवरी तक स्कूलों को बंद किया गया था लेकिन अब 31 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया। कोरोना को देखते हुए गाइडलाइंस को फॉलो कर स्कूल खोले जाएंगे। 10वीं से 12वीं की कक्षाओं को एक फरवरी से खोलने के बाद छठीं से 9वीं की कक्षाओं को भी एक सप्ताह बाद खोलने का फैसला लिया जा सकता है। विद्यार्थियों के अभिभावकों की मर्जी के साथ ही बच्चे स्कूल आ सकेंगे। स्कूल की ओर से किसी भी विद्यार्थी पर दबाव नहीं डाला जाएगा।

स्कूल संचालकों का दावा, कोविड-19 नियमों का करेंगे पालन
प्राइवेट स्कूल संघ ने सभी स्कूलों को खोलने की मांग की है। संघ का कहना है कि जब सब कुछ चल रहा है तो स्कूलों को बंद करने का क्या फायदा है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बाकी कक्षाओं के लिए भी स्कूल खोल देने चाहिए। कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। उन विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश न दिया जाए, जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है। हम सरकार की हिदायतों के अनुसार ही स्कूल खोलेंगे। स्कूल खोलने पर पहले की तरह मास्क लगाकर आने वाले विद्यार्थियों को एंट्री दी जाएगी। स्कूल खोलने पर सेनेटाइजेशन और थर्मल स्कैनिंग का बंदोबस्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed