{"_id":"61a3eb0445b0fe712443d4e6","slug":"preparation-to-give-four-garbage-dumping-stations-to-the-city-panipat-news-knl910927153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीएम को कूड़ा डालने के लिए डंपिंग स्टेशन उपलब्ध करवाने की तैयारी में निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीएम को कूड़ा डालने के लिए डंपिंग स्टेशन उपलब्ध करवाने की तैयारी में निगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जेबीएम को कूड़ा उठाने और डालने के लिए नगर निगम अब शहर में चार डंपिंग स्टेशन उपलब्ध करवाने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम अधिकारी लोकेशन देख रहे हैं। शहर में चार स्थानों पर जेबीएम को लोकेशन उपलब्ध करवाई जाएगी। जहां से जेबीएम कर्मचारी आसपास का कूड़ा उठाकर एक जगह डाल सकेंगे और फिर यहां से बड़े वाहनों में भरकर सोनीपत प्लांट पर ले जा सकेंगे।
जेबीएम का तर्क है कि इससे उनके वाहनों के कई चक्कर भी कटने से बचेंगे। ये चक्कर वे शहर की सफाई व्यवस्था में लगवाएंगे। वहीं, निगम अधिकारियों का कहना है कि अनुबंध के अनुसार निगम को ही जेबीएम को डंपिंग स्टेशन उपलब्ध करवाने थे। निगम की खाली जगह न मिलने से अब तक इनको उपलब्ध नहीं करवाया जा सका है। इसकी लोकेशन देखी जा रही है। निगम आयुक्त के निर्देशानुसार जेबीएम को डंपिंग स्टेशन उपलब्ध करवाए जाएंगे।
बता दें कि अब तक जेबीएम के पास सिर्फ एक ही डंपिंग स्टेशन है। वह भी सेक्टर 25 में जिमखाना क्लब के सामने हुडा की जमीन पर अवैध तरीके से बनाया गया है। हालांकि इसका कई बार विरोध भी हो चुका है। एक बार तो यहां से कूड़ा तक उठवा दिया गया था, लेकिन जेबीएम ने फिर से यहां कूड़ा डालना शुरू कर दिया है।