{"_id":"621fcea4eb8fdb4d7141b81d","slug":"preparation-for-vip-treatment-in-civil-hospital-panipat-news-knl100588526","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल में वीआईपी ट्रीटमेंट की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल में वीआईपी ट्रीटमेंट की तैयारी
विज्ञापन
पानीपत। कोरोना महामारी ने लोगों के लिए शुरू होने वाले कई नए प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी थी। इसी क्रम में सिविल अस्पताल में वाईआईपी ट्रीटमेंट की प्लानिंग भी थी। स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पतालों व सरकारी मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर मरीजों को वाईआई पी ट्रीटमेंट देने की योजना लेकर आया था। इसके तहत 45 करोड़ की लागत से बनी सिविल अस्पताल की बिल्डिंग में 19 कमरे अलग से बनाए गए थे। इन कमरों के लिए कुछ सामान की खरीद भी हो चुकी थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह योजना रोकनी पड़ी। अब दोबारा स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में काम शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जल्द इस सेवा को चालू करने के लिए मंथन भी कर रहे हैं।
तकरीबन 45 करोड़ से बनी सिविल अस्पताल की नई बिल्डिंग का उद्घाटन नवंबर-2018 में हुआ था। उस समय दावा किया गया था सरकारी मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर सिविल नई बिल्डिंग में भी सर्जिकल केस में दाखिल होने वाले मरीजों को वीआइपी ट्रीटमेंट मिलेगा। इसके लिए मरीजों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। अस्पताल के तृतीय तल पर कुल 19 प्राइवेट रूम बनाए गए हैं। इनमें दो कमरों का आकार अन्य कुछ ज्यादा और वातानुकूलित है।
इन रूम की सुविधा प्राप्त करने के लिए मरीजों को लगभग 350 रुपये प्रति दिन के हिसाब से चार्ज देना पड़ सकता है। मरीज और तीमारदार को ठहरने और खाने-पीने का सामान बनाने के लिए किचन सुविधा रहेगी। सर्दी के मौसम में मरीज को स्नान के लिए गर्म पानी की सुविधा मिलेगी। साफ-सफाई और चिकित्सीय सुविधाओं के चलते वार्ड प्राइवेट अस्पताल की तरह नजर आएगा। राउंड द क्लाक विशेषज्ञ चिकित्सक एक कॉल पर उपलब्ध रहेंगे। स्टाफ नर्स भी मरीजों का खास ख्याल रखेंगी।
विज्ञापन
24 घंटे स्त्री रोग विशेषज्ञ रहेंगी उपलब्ध
स्त्री रोग विशेषज्ञ भी 24 घटे प्राइवेट वार्ड में मौजूद रहेगी। निजी अस्पताल की तर्ज पर टेलीविजन, इंटरकॉम, सोफा आदि सुविधाएं भी मिलेंगी। दोनों कमरे वीआइपी-वीवीआइपी मरीजों के लिए तैयार किए गए हैं।
स्टाफ मिलने का इंतजार
स्वास्थ्य विभाग फिलहाल 950 डॉक्टरों की भर्ती कर रहा है। पानीपत में 56 डॉक्टरों की कमी है। पानीपत को नए डॉक्टर मिलने की उम्मीद है। नए डॉक्टर मिलने के बाद कई नई सेवाएं भी शुरू होंगी। सिविल अस्पताल में फिलहाल मात्र 36 डॉक्टर ही कार्यरत हैं।
प्राइवेट कक्ष को रंनिंग में लाने का प्रयास
सिविल अस्पताल में प्राइवेट कक्ष को रंनिंग में लाने का प्रयास चल रहा है। इस संबंध में मीटिंग भी चल रही है। उनका प्रयास है कि जल्द ये सेवा शुरू हो। -डॉ. संजीव ग्रोवर पीएमओ सिविल अस्पताल।