फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pregnant girl suffering from pain, sent to child protection home

Panipat News: गर्भवती किशोरी दर्द से परेशान, चाइल्ड प्रोटेक्शन होम में भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Pregnant girl suffering from pain, sent to child protection home
पानीपत। 13 साल की लगभग पांच माह की गर्भवती किशोरी के मामले में पुराना औद्योगिक थाना पुलिस अब मामले की दोबारा जांच कर रही है। एसपी अजीत सिंह शेखावत ने पुलिस को जल्द मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बाल कल्याण समिति ने किशोरी को चाइल्ड प्रोटेक्शन होम में भेज दिया है।
विज्ञापन

किशोरी की बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में जांच कराई गई है। गर्भवती किशोरी पेट दर्द से परेशान है। उसका बार बार रक्तचाप भी बढ़ रहा है। अब तक उसके गर्भपात की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर गर्भवती किशोरी की प्रेग्नेंसी पुलिस से छुपाने वाली आशा वर्कर व डॉक्टर की जांच जिला नागरिक अस्पताल के एसएमओ को सौंपी गई है। एसएमओ इस मामले में डॉक्टर व आशा वर्कर के बयान दर्ज करेंगे। पुराना औद्योगिक क्षेत्र निवासी किशोरी ने दो मई को पुलिस में दर्ज कराए केस में बताया था कि उसकी जबरदस्ती शादी उत्तर प्रदेश के फैजाबाद क्षेत्र निवासी उसके फुफेरे भाई दलीप से की थी।
विज्ञापन

शादी के बाद उसका पति दलीप उसे अपने गावं नबेड़, जिला कानपुर ले गया। यहां उसके साथ बार बार शारीरिक संंबंध बनाए गए। वह गर्भवती हो गई। जब वह मार्च में घर आई तो पीछे से दलीप ने दूसरी शादी कर ली और उसको छोड़ दिया। उसकी आयु महज 13 साल है और वह लगभग साढ़े तीन माह की गर्भवती है। पुराना औद्योगिक क्षेत्र ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को उत्तर प्रदेश के बेवाना क्षेत्र में ट्रांसफर कर दिया। जब डीसी ने मामले में दोबारा किशोरी की काउंसलिंग कराई तो किशोरी ने बताया कि उसने पुलिस को गलत शिकायत दी थी। उसके साथ उसके पड़ोसी प्रेमी ने शारीरिक संबंध बनाए थे। इसलिए वह गर्भवती हुई है। डीसी ने दोबारा मामले की जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन






वर्जन-

जिला बाल सरंक्षण अधिकारी निधि गुप्ता ने बताया कि किशोरी को चाइल्ड प्रोटेक्शन होम में भेजा गया है। एसपी ने मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं। अब आगामी कार्रवाई पुलिस करेगी।


वर्जन-
पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी जाकिर हुसैन ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। किशोरी के गर्भपात की कार्रवाई सीडब्ल्यूसी को करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed