फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Preeti is honing her talent in Kabaddi

Panipat News: कबड्डी में प्रतिभा तराश रही प्रीति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Preeti is honing her talent in Kabaddi
- अब तक जिला और राज्य स्तर पर हासिल किए छह पदक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। मलिकपुर गांव की प्रीति कबड्डी में मेहनत के दम पर पदक हासिल कर रही हैं। वह रोजाना पांच से छह किलोमीटर दूर खोतपुरा गांव के स्कूल मैदान में पहुंचकर कबड्डी का अभ्यास कर रही हैं। वह इससे पहले ताइक्वांडो में राज्य स्तरीय पदक जीत चुकी हैं। चार महीने पहले ही उन्होंने कबड्डी का अभ्यास करना शुरू किया है। उन्होंने अब तक कबड्डी में जिला और राज्य स्तर पर छह पदक हासिल किए हैं।
कोच अमिताभ आर्य की देखरेख में अभ्यास कर रहीं प्रीति के पिता रमेश किसान और मां बीरमती गृहिणी हैं। पिता के प्रोत्साहन से ही उन्होंने कबड्डी में अभ्यास करने का फैसला लिया था। जिसके बाद उनके पिता ने कोच अमिताभ आर्य से बात कर उन्हें कबड्डी के अभ्यास के लिए बेटी को मैदान में भेजना शुरू कर दिया। चार महीने की मेहनत के बाद उन्होंने जिला और राज्य स्तर पर छह पदक हासिल किए हैं। उन्होंने जनवरी 2025 में रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है। साथ ही स्कूली खेलों में भी कबड्डी में रजत पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

कोच अमिताभ आर्य ने बताया कि प्रीति कई सालों से ताइक्वांडो में अभ्यास कर पदक हासिल कर रही थी। जिसके बाद पिता के मार्गदर्शन से उन्होंने कबड्डी में मेहनत करने का मन बनाया। उन्होंने मात्र चार महीने में कबड्डी के गुर सीख पदक हासिल करना शुरू कर दिया। जिससे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के लिए पदक हासिल करना लक्ष्य
प्रीति ने बताया कि वह इससे पहले ताइक्वांडो में राज्य स्तरीय पदक विजेता रह चुकी हैं जिसके बाद उन्होंने पिता के मार्गदर्शन पर कबड्डी में मेहनत करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी भी कुछ ही दिनों में कबड्डी में अच्छी रुचि हो गई। उन्होंने कोच के मार्गदर्शन से कबड्डी में अभ्यास करना शुरू कर दिया जिसमें निपुण होकर उन्होंने पदक हासिल करना शुरू कर दिया। वह कबड्डी में मेहनत कर देश के लिए कि हासिल करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed