फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Praying for peace and tranquility on Eid

Panipat News: ईद पर नमाज अदा कर मांगी अमन चैन की दुआ

Sun, 22 Mar 2026 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 22 Mar 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
Praying for peace and tranquility on Eid
कलंदर दरगाह में खीर बांटते इरफान खान और अन्य। स्रोत : स्वयं
पानीपत। शहर समेत जिले की ईदगाह व मस्जिदों में शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद पर नमाज अदा कर अमन व शांति की दुआ की और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर भी ईद की बधाई। मस्जिदों व दरगाहों में पहली नमाज सुबह साढ़े सात बजे हुई। मस्जिदों व दरगाहों में भीड़ होने के कारण कुछ रोजदारों ने छत्तों पर नमाज अदा की।
विज्ञापन

मॉडल टाउन की ईदगाह के मौलवी मौलाना सादिक ने बताया कि शहर समेत 55 मस्जिदों व दरगाहों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई। ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे नमाज अदा की गई। लोगों ने नमाज अदा कर अमन व शांति की दुआ की और अपने गुनाहों के लिए क्षमा मांगी। गोसली में 08:15, कलंदर दरगाह में 09:15, माईजी में 08:30, सनौली में सुबह नौ बजे, सिवाह में 08:30, पुरानी कोर्ट में 07:45, मनमोहन नगर 07:30, अशोक विहार कॉलोनी में 07:45, कच्चा कैंप में 07:30, सिविल अस्पताल मस्जिद में 08:30 बजे नमाज अदा की गई। ईद के उपलक्ष्य में शनिवार को सभी सरकारी संस्थाओं का अवकाश रहा। क्योंकि कई बार ईद दिन भी कुछ स्कूल और संस्थान खुले रहते हैं। ऐसे बच्चे नमाज में शामिल नहीं हो पाते। इस बार अवकाश होने पर बच्चे भी ईद में शामिल हो पाए और मिलकर सभी ने नमाज अदा कर सुख-शांति, अमन व चैन की दुआ मांगी और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। संवाद
विज्ञापन

जगह-जगह लगाया भंडारा
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद पर दरगाह व मस्जिद में खीर का भंडारा लगाया। दरगाह कलंदर साहब में एडवोकेट इरफान अली, राशिद महमूद, इंतजार ने भंडारा लगाया। दरगाह के मौलवी आबू हमजा ने ईद की नमाज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दी मुबारकबाद
कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष रमेश मलिक ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ शनिवार को ईद पर गांव आसन, नूरवाला व धूप सिंह नगर में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। ईद पर्व पर मुस्लिम भाइयों को मुबारकबाद दी।

कलंदर दरगाह में खीर बांटते इरफान खान और अन्य। स्रोत : स्वयं

कलंदर दरगाह में खीर बांटते इरफान खान और अन्य। स्रोत : स्वयं

कलंदर दरगाह में खीर बांटते इरफान खान और अन्य। स्रोत : स्वयं

कलंदर दरगाह में खीर बांटते इरफान खान और अन्य। स्रोत : स्वयं

कलंदर दरगाह में खीर बांटते इरफान खान और अन्य। स्रोत : स्वयं

कलंदर दरगाह में खीर बांटते इरफान खान और अन्य। स्रोत : स्वयं

कलंदर दरगाह में खीर बांटते इरफान खान और अन्य। स्रोत : स्वयं

कलंदर दरगाह में खीर बांटते इरफान खान और अन्य। स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed