फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Praveen Roshan is making a name in athletics

Panipat News: प्रवीण एथलेटिक्स में नाम कर रहे रोशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Praveen Roshan is making a name in athletics
पानीपत। बबैल गांव के प्रवीण अहलावत एथलेटिक्स में पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। पिता रामफल किसान और मां सुशीला गृहिणी हैं। कोच पर निर्भर न होकर प्रवीण स्वयं एथलेटिक्स का अभ्यास करते है। वह जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सात पदक हासिल कर चुके हैं। उन्होंने सितंबर 2024 में रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

प्रवीण अहलावत ने जनवरी 2025 में अंबाला में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी रजत पदक हासिल किया है। इसके अलावा नवंबर 2024 में छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया है। इसके अलावा उन्होंने चार पदक और हासिल किए है। वह पहले गांव में राजीव गांधी स्टेडियम में अभ्यास करते थे लेकिन कुछ समय बाद ही वह अभ्यास के लिए रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में चले गए। जहां वह वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने के लिए पसीना बहा रहे हैं। वह 1500 मीटर के धावक है। पिता रामफल ने बताया कि वह पिछले सात सालों से एथलेटिक्स का अभ्यास कर रहे हैं। परिवार की ओर से खेलोंं के लिए प्रवीण को हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

वह शुरूआत से ही एथलेटिक्स में रूचि रखते हैं। वह पहले चार सौ और आठ सौ मीटर के धावक थे लेकिन उनमें पदक हासिल न कर पाने के कारण उन्होंने 1500 मीटर दौड़ को अपना लक्ष्य बनाया। खिलाड़ी प्रवीण ने बताया कि वह पिछले सात सालों से एथलेटिक्स का अभ्यास कर रहे हैं। जिसके फलस्वरूप उन्होंने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सात पदक हासिल किए है। वह वर्तमान में रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने के लिए अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed