फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Prakriti Sanskar Yatra reached SD College, received a grand welcome

एसडी कॉलेज पहुंची प्रकृति संस्कार यात्रा, किया भव्य स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Prakriti Sanskar Yatra reached SD College, received a grand welcome
पानीपत। प्रकृति संस्कार यात्रा का रिबन काटकर शुभारंभ करते हुए सांसद संजय भाटिया व अन्य। - फोटो : Panipat
एसडी पीजी कॉलेज में वन विभाग और विद्युत विभाग हरियाणा के तत्वाधान में प्रकृति-पर्यावरण-विषयक प्रकृति संस्कार यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। बिजली विभाग की पहल पर वन विभाग के सानिध्य में 72वें वन महोत्सव के अवसर पर प्रकृति संस्कार यात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जून माह में की थी। विभिन्न जिलों के स्कूल-कॉलेजों से होते हुए यह यात्रा शुक्रवार को एसडी कॉलेज प्रांगण में पहुंची।
विज्ञापन

यात्रा का उद्देश्य युवा पीढ़ी और समाज को पर्यावरण संरक्षण की सीख देना और धरती को एक बार फिर से पुनर्जीवित करना है। कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र शुरूआत समिति की संयोजिका रीटा रंजन द्वारा निर्देशित नाटक ‘वसुंधरा बचाओ-आओ वृक्ष दूत बने का मंचन रहा। संपूर्ण कार्यक्रम को मंच संचालन के माध्यम से एक सूत्र में राजीव रंजन ने पिरोया। इस अवसर पर नेशनल बुक ट्रस्ट नई दिल्ली द्वारा बस के माध्यम पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। कॉलेज एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स एवं कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रांगण में पौधे लगाए और ‘ट्री प्लांटेशन ड्राइव’ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सांसद संजय भाटिया ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता रही। प्रकृति संस्कार यात्रा की अध्यक्षता आयुक्त पानीपत आरके सिंह ने की। इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी जयकुमार, जिला मंत्री कृष्ण छोक्कर, भाजपा कार्यकर्त्ता राजकुमार कालीरमण उपस्थित रहे। एसडी पीजी कॉलेज प्रधान पवन गोयल और प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने तुलसी रोपित गमले भेंट कर मेहमानों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण के लिए जीवन समर्पित करें युवा
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि जीवन में इतना कुछ पाने के बाद भी यदि ईश्वर उन्हें फिर से जीवन जीने को कहे तो वे पर्यावरण के लिए अपना जीवन न्यौछावर करेंगे। आज के युवाओं के पास समय है कि वे अपना जीवन समाज, प्रकृति और पर्यावरण के लिए समर्पित कर सकते हैं।

पानीपत। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग।

पानीपत। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed