फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Practice yoga, stay healthy... practiced in the parks.

Panipat News: योग करो स्वस्थ रहो...पार्कों में किया अभ्यास

Sat, 20 Jun 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 20 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Practice yoga, stay healthy... practiced in the parks.
पार्क में योग करते साधक। स्रोत : संस्था - फोटो : Archive
फोटो-23-भारत स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा मॉडल टाउन के तीन पार्कों में कराया योग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए लोगों में उत्साह बढ़ रहा है। इसकी रिहर्सल के लिए लोग तड़के ही पार्क में पहुंच रहे हैं। शहर में करीब 50 जगह योग कराया जा रहा है। यहां हजारों लोग शामिल हो गए। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा आठ से दस जगह योग कराए जा रहे हैं। शुक्रवार को हीरो पार्क और डीएवी पार्क मॉडल टाउन में योग कराया।
जिला प्रभारी डॉ. अनिल भाटिया और शिक्षकों ने योग कराया और योग के फायदे बताए। लोगों योग के लिए उत्साह के साथ आगे आए। डॉ. अनिल भाटिया ने कहा कि लोगों को योग करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होता है। लोग योग से बीमारियों को हरा चुके हैं और मोटापा तक खत्म किया गया है। इससे व्यक्ति में फुर्ती भी रहती है। उन्होंने बताया कि शनिवार को मॉडल टाउन के हीरो पार्क में योग कराया जाएगा। इसमें पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, पार्षद तरुण गांधी और ह्रदय रोग विशेष डॉ. संदीप अग्रवाल योग साधकों का उत्साह बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

ब्रह्मकुमारी केंद्र पर योग और ध्यान शिविर लगाया
ब्रह्मकुमारी सेक्टर-25 स्थित सेवा केंद्र पर शुक्रवार को योग और ध्यान शिविर का आयोजन किया। इसमें करीब 45 योग साधक शामिल हुए।
केंद्र की मुख्य संचालिका बीके अंजना बहन ने योग और ध्यान के फायदे बताए। उन्होंने योग व ध्यान का अभ्यास कराने के साथ साधकों इनका महत्व बताया।
जिला स्तरीय समारोह में विस अध्यक्ष होंगे मुख्यातिथि
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम शिवाजी स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसराना में सोनीपत के विधायक निखिल मदान और समालखा में समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना मुख्यातिथि हाेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी भाजपा कार्यकर्ता पूर्ण सहयोग देंगे। नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराते हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ता वेदों और वैदिक संस्कृति का सम्मान करते हुए आयुर्वेद और योगा को अपनी जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाएं। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सब तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला और उपमंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed