{"_id":"62290ca3a20efd2ee43e3636","slug":"prabhu-khatu-shyam-s-turban-imported-from-mathura-and-kolkata-panipat-news-knl1013878112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा और कोलकाता से मंगाई प्रभु खाटू श्याम की पगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा और कोलकाता से मंगाई प्रभु खाटू श्याम की पगड़ी
विज्ञापन
पानीपत। पत्रकार वार्ता वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए वृंदावन ट्रस्ट के महासचिव हरीश बंसल व स?
- फोटो : Panipat
पानीपत। वृंदावन ट्रस्ट पानीपत ने खाटू श्याम को पहनाने के लिए मथुरा और कोलकाता से पगड़ी मंगाई गई है। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और हनुमान जी को चांदी का मुकुट पहचाने का भी निर्णय किया है। एक होटल में बुधवार को हुई ट्रस्ट की बैठक में 13 मार्च को होने वाली ध्वज यात्रा को सफल बनाने के लिए चुलकाना धाम यात्रा में 11 हजार श्याम प्रेमियों का लक्ष्य रखा गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश बंसल व महासचिव हरीश बंसल ने बताया कि यात्रा के लिए झंडे तैयार हैं। संरक्षक विकास गोयल ने कहा कि यात्रा में श्याम प्रेमी भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर भाग लेते हैं। वृंदावन ट्रस्ट के ट्रस्टी बलदेव गांधी ने बताया कि वृंदावन ट्रस्ट के ट्रस्टी खुद अपने हाथों से बैनर लगा रहे हैं। कोषाध्यक्ष नवीन गर्ग जोगिंदर कुंडू एवं पुनीत गर्ग ने बताया कि रास्ते में 42 पड़ाव बनाए गए हैं। इनमें पांच डीजे के साथ श्रद्धालु श्याम बाबा के भजनों पर झूमते हुए चुलकाना धाम पहुंचेंगे। कई प्रकार की झांकियां रखी गई हैं और संगीत में कार्यक्रम रखा गया है। इस बार यात्रा में पांच मुख्य अतिथि बनाए गए हैं। इनमें विजय जैन, महावीर बंसल, राजेश गर्ग,नितिन जैन, कश्मीरी लाल सिंगला शामिल हैं।
वृंदावन ट्रस्ट के महासचिव हरीश बंसल ने बताया कि फाल्गुन के महीने में चुलकाना धाम में श्याम बाबा भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस महीने से श्रद्धालुओं के अनेक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। यह महीना बाबा श्याम का पवित्र महीना है क्योंकि इस महीने में शुक्ल पक्ष की द्वादशी को वीर बर्बरीक ने अपने शीश का दान भगवान श्रीकृष्ण को इसी तपोभूमि पर दिया था।