{"_id":"590a7b1a76e45983046fe9713fa2e26a","slug":"power-problem-pnp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली न आने से परेशान लोगों ने लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली न आने से परेशान लोगों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो/कैथ्ाल
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग के लिए बिजली निगम अधिकारियों और मेयर के चक्कर लगाकर तंग आए लोगों ने वीरवार को कुटानी रोड पर जाम लगा दिया और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे निगम अधिकारियों ने शाम तक ट्रांसफार्मर बदले जाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
मेयर ने भी नहीं सुनी समस्या
कॉलोनी वासी, विक्रम सिंह, महेश, नीतीश, राजबाला, सुनीता, बिमला, प्रमोद और जोगिंद्र ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए बिजली निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बाद लोगों ने मेयर सुरेश वर्मा को भी परेशानी से अवगत कराया था। लेकिन मेयर की ओर से कोई भी संतोष जनक जवाब न दिए जाने पर गुस्साए लोगों ने पहलवान चौक के पास करीब साढ़े 12 बजे कुटानी रोड पर बैठकर जाम लगा दिया।
लोगों का आरोप है कि शहर के लोग पार्षद और मेयर को अपनी परेशानियों को और समस्याओं को दूर करने के लिए चुनते हैं। लोगों ने मेयर पर आरोप लगाए हैं कि समस्या का समाधान निकालना तो बहुत दूर मेयर ने उनकी बातों को सुना तक नहीं है। इसी से गुस्साएं लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन
लोगों को हुई परेशानी
सड़क जाम करने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। भीषण गर्मी और जाम से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं दोपहर के समय स्कूल की छुट्टी का समय होने के कारण कई स्कूलों की बस ऑटो और रिक्शा भी जाम में फंस गए। इससे बच्चों को गर्मी में पसीने से बेहाल होना पड़ा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे किला सब डिविजन के एसडीओ ललित अत्री ने शाम तक ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लोगों ने बताया कि पिछले दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है।
घरों के इनवर्टर भी बंद पड़े हैं। इतनी भीषण गर्मी में जहां एक मिनट भी पंखे के बिना रहना मुश्किल हो जाता है। वहां लोग तीन दिनों से गर्मी से परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि शाम तक उनके घरों में बिजली नहीं पहुंची तो वे फिर से सड़क पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन करेंगे।