फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Power cuts increased as heat increased

Panipat News: गर्मी बढ़ने के साथ बढ़े बिजली कट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Power cuts increased as heat increased
पानीपत। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कट बढ़ने लगे हैं। वीरवार को शहर का रेलवे रोड फीडर ओवरलोड होने के कारण एक घंटा भी लगातार नहीं चल पाया। जिसके कारण कार्यालयों, जीटी रोड स्थित बैंक, और प्राइवेट कार्यालयों में भी कामकाज ठप रहा। दिन के समय भी इस फीडर पर आंख मिचौली का खेल चलता रहा, जिससे कार्यालयों में काम करने वाले लोगों को अच्छा खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पर लोगों ने बिजली सुविधा केंद्र पर फोन भी किए।
विज्ञापन

शहर के रेलवे रोड फीडर पर सुबह के समय ही ओवरलोड की स्थिति हो गई। बिजली कर्मचारियों ने 132केवी पावर हाउस पानीपत से बिजली सप्लाई जोड़ी लेकिन वह भी एक दो घंटा ही चल पाई और फिर से बाधित हो गई। उसके बाद देर शाम तक भी बिजली सुचारू रूप से नहीं हो पाई थी। वहीं पर इस बारे में सनौली रोड सब डिविजन एसडीओ अंजलि शर्मा ने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण फीडर ओवर लोड हो रहा था जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। कर्मचारियों ने देर शाम तक फाल्ट को ठीक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed