फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Power cuts increase in winter

Panipat News: सर्दी में बढ़ गए बिजली के कट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Power cuts increase in winter
पानीपत। धुंध पड़ने के साथ ही बिजली कटों में भी बढ़ोतरी हो गई है। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अघोषित कट होने के बावजूद कई घंटों तक बिजली मरम्मत कार्य न होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बिजली निगम अधिकारियों द्वारा शिकायतों के समाधान के लिए टीम को गठित किया गया है। जिससे उपभोक्ताओं को कम परेशानी हो। टीम गठित होने के बावजूद भी बिजली मरम्मत कार्य समय पर नहीं होने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

धुंध पड़ने से ओस की बूंदे तारों पर जम जाती है। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। जिसकी मरम्मत के लिए समय पर बिजली कर्मचारी नहीं पहुंच रहे हैं। जिससे लोगों को रात भर अंधेरे में रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को 132 केवी गोहाना रोड के 11 केवी शांति नगर, फैक्टरी एरिया और असंध रोड पर बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे तक बाधित रही। साथ ही न्यू मॉडल टाउन और गुरुद्वारा में दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ठंड बढ़ते ही बिजली कटों में बढोतरी हो रही है। धुंध में तारों पर ओस जमने से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। जिसके लिए बिजली अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहे हैं।
जिससे समस्या के कारण आमजन को परेशानी हो रही है। लोगों ने समस्या के समाधान के लिए बिजली निगम को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed