पानीपत। महाशिवरात्रि पर शिवालय जाने वाले श्रद्धालुओं की डगर मुश्किल होगी। नगर निगम या पीडब्ल्यूडी ने शिवालय से होकर जाने वाली सड़कों पर पेंचवर्क तक नहीं किया। सड़कों पर कई जगह तो गहरे गड्ढे बने हुए हैं।
किसी एक या दो नहीं अधिकतर मंदिरों व शिवालय को जाने वाली सड़कें टूटी पड़ी हैं। कई जगह तक गड्ढों में सड़क नजर आती है। जिम्मेदार अधिकारी इन सब से परे हट रहे हैं। इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वीआईपी के आने पर रातोंरात सड़क बना दी जाती है जबकि बाबा के भक्तों को अनदेखा किया जा रहा है।
महाशिवरात्रि 15 फरवरी रविवार को है। हरिद्वार, ऋषिकेश और गोमुख से सामान्य डाक कांवड़ आना शुरू हो गई हैं। शनिवार को सुबह से ही डाक कावड़ आना शुरू हो जाएंगी। शनिवार और फिर रविवार सुबह तक डाक कांवड़ियों का आना लगा रहेगा। हरिद्वार से पानीपत आकर गोहाना, असंध और करनाल की तरफ कांवड़िये जाते हैं।

असंध रोड पर मंदिर के सामने बने गहरे गड्ढे। संवाद- फोटो : मैन ऑफ द मैच

असंध रोड पर मंदिर के सामने बने गहरे गड्ढे। संवाद- फोटो : मैन ऑफ द मैच

असंध रोड पर मंदिर के सामने बने गहरे गड्ढे। संवाद- फोटो : मैन ऑफ द मैच