फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Post of Joint Secretary reserved for women.

Panipat News: संयुक्त सचिव पद महिला के लिए आरक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Post of Joint Secretary reserved for women.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिला बार एसोसिएशन में संयुक्त सचिव का पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित रहेगा। मंगलवार को हुई फुल हाउस की बैठक में यह अंतिम निर्णय लिया गया है। हालांकि, पहले भी बार एसोसिएशन ने पद को महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया था।
कुछ अधिवक्ताओं ने इस मामले में आपत्ति जताई थी। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल ने इस बार जिला बार एसोसिएशन में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के निर्देश जारी किए थे। जिसके बाद जिला बार एशोसिएशन ने इस बार पांच के स्थान पर छह पद कर दिए थे।
विज्ञापन

एक उप प्रधान और संयुक्त सचिव का पद महिलाओं के लिए आरिक्षत किया गया था। चुनाव की प्रक्रिया तेज होने के बाद कुछ अधिवक्ताओं ने संयुक्त सचिव को आरक्षित करने पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाैरतलब है कि आपत्ति करने वाले अधिवक्ताओं ने फुल आउस की मीटिंग बुलाकर इस मुद्दे पर चर्चा करने की मांग की थी। जिसे देखते हुए बार एसोसिएशन के प्रधान ने मंगलवार को बैठक बुलाई। जिसमें संयुक्त सचिव पद को आरक्षित करने के मुद्दे पर चर्चा की गई। इसके बाद पद को महिला अधिवक्ताओं के लिए ही आरक्षित रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed