फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Portal remained closed for second day, students worried about application

दूसरे दिन भी बंद रहा पोर्टल, आवेदन के लिए परेशान रहे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Portal remained closed for second day, students worried about application
कोरोना काल में कॉलेजों में यूजी कक्षाओं के लिए शुरू की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया विद्यार्थियों को रास नहीं आ रही। चालू सत्र में जब से कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है, तभी से पोर्टल ठप पड़ा है। पोर्टल ठप होने से विद्यार्थी यूजी कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें कॉलेज आने के बाद निराश वापस लौटना पड़ रहा है। जहां आवेदन के पहले दिन 16 अगस्त को पोर्टल बंद रहा, वहीं आवेदन प्रक्रिया के दूसरे दिन मंगलवार को भी पोर्टल ठप्प होने से विद्यार्थी पोर्टल खुलने का इंतजार करते रहे। शाम तक पोर्टल न चलने से विद्यार्थियों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शिक्षाविदें की मानें तो ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया विद्यार्थियों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है। कुछ समय पहले तक जब कॉलेजों में ऑफलाइन मोेड में आवेदन व दाखिला होते थे, विद्यार्थियों को कभी कोई परेशानी नहीं हुई। उनके अनुसार जब से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हुई है, तभी से पोर्टल में बाधा आती रही है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी हैं। इससे पहले भी आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू होनी थी लेकिन मॉकड्रिल के दौरान ही पोर्टल में खामियां सामने आई जिससे आवेदन प्रक्रिया पोस्टपोन की गई और उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दोबारा शेड्यूल जारी कर 16 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू की। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के दो दिन बीत जाने के बावजूद पोर्टल ठप्प होने से कोई विद्यार्थी कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

आर्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के दूसरे दिन भी पोर्टल ठप्प रहा जिससे विद्यार्थियों को बिना आवेदन किए निराश लौटना पड़ा। जैसे ही पोर्टल शुरू होता है, आवेदन प्रक्रिया शुरू करवा दी जाएगी। विद्यार्थियों का लगातार मार्गदर्शन किया जा रहा है। उच्चतर शिक्षा विभाग की गाइडलाइन के अनुसार ही आवेदन व दाखिला प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed