फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Portal ran for three hours, students got upset

तीन घंटे चला पोर्टल, विद्यार्थी हुए परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Portal ran for three hours, students got upset
ऑनलाइन ओपन काउंसलिंग के दूसरे दिन बुधवार को भी जिले के विभिन्न कॉलेजों में ओपन काउंसलिंग में एडमिशन पोर्टल न चलने से विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। केवल तीन घंटे ही एडमिशन पोर्टल चला। इस वजह से दिनभर विद्यार्थी परेशान होते रहे।
विज्ञापन

कॉलेजों में सुबह 9 बजे से ही विद्यार्थी आना शुरू हो गए थे, लेकिन पोर्टल न चलने के कारण 11 बजे ही विद्यार्थी वापस लौटने लगे। इसके बाद 12 बजे एक बार एडमिशन पोर्टल चालू हुआ और कुछ देर चलने के बाद पोर्टल फिर से बंद हो गया। विद्यार्थियों की दिक्कतों को देखते हुए कॉलेजों में देर शाम तक फीस जमा की गई।
विज्ञापन

मुख्य कॉलेजों में ओपन काउंसलिंग में दाखिलों की स्थिति
कॉलेज एडमिशन फार्म
एसडी कॉलेज 450 800
आर्य कॉलेज 200 500
आईबी कॉलेज 150 350
देशबंधु गुप्ता 80 200
दो दिन में 450 के दाखिले
ओपन काउंसलिंग में हजारों की संख्या में विद्यार्थियों ने ओपन काउंसलिंग में प्रतिभागी बने। दो दिन में लगभग 450 विद्यार्थी का दाखिला हो पाया है। विद्यार्थियों को धैर्य रखने की जरूरत है। सीट अनुसार आसानी से सभी का दाखिला हो जाएगा। - डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

सही से नहीं चला पोर्टल
ओपन काउंसलिंग के दूसरे दिन सही से पोर्टल न चल पाने के कारण लगभग 150 विद्यार्थियों का ही दाखिला हो पाया है। जिस भी विद्यार्थी का अभी तक प्रवेश नहीं हो पाया है। सीट अनुसार उनका दाखिला हो जाएगा। - डॉ. अजय कुमार,प्राचार्य आईबी कॉलेज
आज जमा करें फीस
जो विद्यार्थी फीस जमा नहीं करवा पाए हैं, उनके लिए वीरवार का भी समय है। वे कॉलेज में आकर फीस जमा करवा सकते हैं। सर्वर ठीक से न चल पाने के कारण फीस सभी विद्यार्थी नहीं भर पाए हैं। - डॉ. संजू अबरोल, प्राचार्य, देशबंधु गुप्ता सरकारी कॉलेज

शाम तक स्टाफ ने किया काम
शाम 7 बजे तक कॉलेज का स्टाफ विद्यार्थियों की फीस जमा करता रहा ताकि किसी का दाखिला रह न जाए। जिन विद्यार्थियों का पोर्टल न चलने के कारण ओपन काउंसलिंग में दाखिला नहीं हो पाया है, वे वीरवार को फिर कॉलेज आ सकते हैं। - डॉ.जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed